एक्सप्लोरर

Bihar News: दीपांकर भट्टाचार्य ने बीजेपी पर बोला जोरदार हमला, बिहार महागठबंधन मॉडल को बताया देश की जरूरत

Patna News: भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है ऐसे में बिहार ने भरोसा दिया है और यह विश्वास भी जगा है कि बीजेपी की साजिश को पीछे धकेला जा सकता है.

Patna News: सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने शुक्रवार को पटना (Patna) में कहा कि बिहार (Bihar) में हुए बदलाव से पूरे देश में अच्छा व उत्साहवर्धक संदेश गया है. उन्होंने कहा कि बिहार के महागठबंधन  (Bihar Mahagathbandhan) का मॉडल पूरे देश में होना चाहिए. 

पूरे देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी
पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी द्वारा सरकार पर कब्जा, देश में एक ही पार्टी के रह जाने की जेपी नड्डा की घोषणा और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बार-बार अगले 40-50 सालों तक देश में बीजेपी शासन जारी रहने जैसी बातें स्पष्ट करती हैं कि बीजेपी देश में लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है.

पूरे देश को आज बिहार महागठबंधन मॉडल की जरूरत
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरे देश को बिहार ने भरोसा दिया है और यह विश्वास भी जगा है कि बीजेपी की साजिश को पीछे धकेला जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन का जो मॉडल बना है, आज देश के स्तर पर उसकी जरूरत महसूस हो रही है.

दोहराई  कोआर्डिनेशन कमिटी की मांग
दीपंकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि बिहार में विपक्ष की बनी व्यापक एकता से राज्य के अंदर भी सरकार से बड़ी उम्मीदें पैदा हुई हैं. उन्होंने पार्टी की इच्छा बताते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार आंदोलनकारी समूहों से वार्ता का रास्ता अपनाए. उन्होंने साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए कोआर्डिनेशन कमिटी की भी मांग दोहराई.

बेगूसराय घटना की सामने लाई जाए सच्चाई
उन्होंने बेगूसराय की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घटनाक्रम एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है. दिनदहाड़े हाईवे पर दनानदन गोलियां चलाई गईं और आतंक की स्थिति पैदा की गई. इसकी जांच होनी चाहिए और पूरी सच्चाई को सामने लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

PM Narendra Modi Birthday: सीएम नीतीश कुमार ने PM मोदी को जन्मदिन पर इस तरह दी शुभकामनाएं, देखें क्या लिखा

Jehanabad News: जहानाबाद में 12 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला शिक्षक लखनऊ से गिरफ्तार, दो महीने से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget