एक्सप्लोरर

Bihar Police: डीजीपी एसके सिंघल सेवानिवृत से पहले मीडिया हुए रूबरू, कहा- पुलिस के साथ आम लोग भी रहें सतर्क

Bihar News: सेवानिवृत होने से पहले डीजीपी एसके सिंघल ने पटना में कहा कि बिहार की स्थिति सुधरी है. पांच लाख से अधिक गिरफ्तारियां हुई. 19 हजार से अधिक कुख्यात अपराधी गिरफ्त में हैं.

पटना: बिहार के डीजीपी एसके सिंघल (DGP SK Singhal) ने सोमवार को प्रेस वार्ता की, वो सेवानिवृत होने से पहले मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया. जहरीली शराब (Liquor Case) के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस (Bihar Police) के साथ-साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि छपरा शराब मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर किए सवाल पर वो थोड़ा भड़क गए. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जो दोषी पाए जाएंगे, सभी पर कार्रवाई की जाएगी. 

'पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम हुए'

डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि विगत दो वर्षों से ज्यादा समय के लिए मैं डीजीपी रहा. अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं. सारे काम मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था. पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम हुए. विगत दो वर्षों में हमने 26 हजार 700 नियुक्तियां की. बिहार पुलिस में 24.29 % महिला पदाधिकारी और कर्मी हैं. एएसआई से लेकर डीएसपी तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. कई पुलिस लाइन को जमीन उपलब्ध कराई गई. पुलिस अच्छे से काम करेगी, तब ही लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी. 

बिहार की स्थिति सुधरी है- एस के सिंघल

डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मी और उनके परिवार वालों के इलाज के लिए दिए जा रहे पैसों में बढ़ोतरी हुई. 2021 में घटनाओं के मामले में बिहार की स्थिति सुधरी है. अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया गया. पांच लाख से अधिक गिरफ्तारियां हुई. 19 हजार से अधिक कुख्यात अपराधी गिरफ्त में हैं. बाहरी राज्यों के कई बड़े-बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. कई गड़बड़ करने वाले पुलिस कर्मियों को भी बर्खास्त किया गया. डीएसपी अब एसपी ग्रामीण के तर्ज पर काम करेंगे.

'एसएसपी आदित्य कुमार ने किया गुमराह'

आगे पुलिस चीफ ने बताया कि आने वाले समय में पुलिस को आर्थिक क्राइम, साइबर क्राइम, महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली घटनाएं और जुवेनाइल क्राइम जैसी समस्या को लेकर अपडेट होना है. वहीं, उन्होंने गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को लेकर कहा कि जांच चल रही है. इस मामले में जरूर उसने मुझे गुमराह किया, लेकिन शिकायत भी मैंने ही करवाई थी. इसके साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया.

राजविंदर सिंह भट्टी होंगे नये डीजीपी

बता दें कि बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी को बनाया गया है. ये भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा नए डीजीपी के नाम की अधिसूचना जारी की गई. एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद राजविंदर सिंह भट्टी को सूबे का नया डीजीपी बनाया गया है. भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी को जवाब देने के लिए डाटा लेकर आए ललन सिंह, कहा- छपरा नहीं, देश भर की बात करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget