एक्सप्लोरर

बिहार: पाबंदी के बावजूद 14 चक्का ट्रकों से हो रही बालू की अवैध ढुलाई, सामने आई CCTV फुटेज

जिला प्रशासन के साथ-साथ खनन विभाग और परिवहन विभाग यह दावा करती है कि 12 चक्का से ऊपर के ट्रकों पर बालू और गिट्टी की ढुलाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है. लेकिन, सासाराम टोल प्लाजा से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वो विभाग के दावों की पोल खोलती है.

रोहतास: बिहार सरकार ने राज्य में 14 चक्का ट्रकों पर बालू और गिट्टी की ढुलाई पर पाबंदी लगा दी है. इसके बावजूद रोहतास जिले में 14 चक्का ट्रकों से जमकर बालू ढुलाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के लाख दावों के बावजूद जिले में 12 और 14 चक्का ट्रकों से ओवर लोडेड बालू की ढुलाई की जा रही है.

डेहरी बालू घाट से हो रही ढुलाई

बता दें कि बालू की ओवरलोडिंग की वजह से राज्य सरकार ने 14 चक्का ट्रकों से बालू और गिट्टी की ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. बावजूद इसके रोहतास जिले में प्रतिदिन 200 से 300 के आसपास 12 चक्का और 14 चक्का ट्रकों पर डेहरी बालू घाट से बालू की ढुलाई हो रही है.

सामने आई सीसीटीवी फुटेज

इधर, जिला प्रशासन के साथ-साथ खनन विभाग और परिवहन विभाग यह दावा करती है कि 12 चक्का से ऊपर ट्रकों पर बालू और गिट्टी की ढुलाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है. लेकिन, सासाराम टोल प्लाजा से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वो विभाग के दावों की पोल खोलती है.

बालू माफियाओं के पॉकेट में जा रहा राजस्व

टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत से किस तरह रात के अंधेरे में 14 चक्का ट्रकों पर बालू ढोया जा रहा है. मालूम हो कि 14 चक्का ट्रकों पर बालू ढुलाई के लिए ऑनलाइन चालान कटने की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो चुकी है. बावजूद इसके बालू घाटों पर बिना चालान के ही 14 चक्का ट्रको में बालू लादे जा रहे हैं, जिससे सरकार का प्रतिदिन लाखों का राजस्व बालू माफियाओं और अधिकारियों के पॉकेट में जा रहा है.

क्या कहते हैं टोल प्लाजा मैनेजर?

इस संबंध में सासाराम टोल प्लाजा मैनेजर निशांत कुमार सिंह ने बताया कि 14 चक्का ट्रकों पर पाबंदी के बावजूद भी प्रतिदिन काफी संख्या में ट्रक टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं जिलाधिकारी को भी ईमेल के माध्यम से कितनी बार जानकारी दी गई है. बावजूद इसके इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है.

क्या कहते हैं परिवहन पदाधिकारी?

वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल्लाह ने बताया कि 10 चक्का से ऊपर ट्रकों को लेकर प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक दर्जनों वाहनों को पकड़ कर जुर्माना भी लगाया गया है. साथ ही साथ 14 चक्का वाले ट्रकों पर बालू ढोने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि 193 वाहनों का परमिट रद्द करने के लिए भी विभागीय आवेदन भेजा गया है, जिसमें अधिकांश उत्तर प्रदेश की गाड़ियां हैं.

यह भी पढ़ें -

क्या मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर BJP-JDU में बन गयी बात? संजय जायसवाल ने दिया ये इशारा रूपेश के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी - CBI करे जांच, सरकार से कुछ नहीं होने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget