एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव उसी पिता के पुत्र हैं', वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंकने के बयान पर विजय सिन्हा का हमला

Vijay Kumar Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है. ऐसी मानसिकता के लोग सत्ता के लालच में कोई भी समझौता कर सकते हैं. 

Politics On Waqf Issue: वक्फ संशोधन बिल अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया है, लेकिन इस पर बहस और राजनीति अभी जारी है. पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो इस बिल को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. वक्फ की लड़ाई सदन, सड़क और कोर्ट तक जाएगी. तेजस्वी यादव के इस बयान पर अब रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त बयान दिए. 

विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "तेजस्वी यादव उसी पिता के पुत्र हैं, जिन्होंने कहा था कि मेरी लाश पर बिहार बंटेगा, लेकिन सत्ता के लालच और तुष्टिकरण में सबसे पहले आगे बढ़कर केंद्र सरकार के निर्णय को उन्होंने दौड़कर अपनाया था. उनकी कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है. ऐसी मानसिकता के लोग सत्ता के लालच में कोई भी समझौता कर सकते हैं." 

क्या बोले थे तेजस्वी यादव?

बता दें कि वक्फ बिल पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने ये भी कहा था कि ये लोग राजनीति करते हैं. ऐसे लोग देश की जनता, एकता और विचारधारा के लिए राजनीति नहीं करते हैं. अब कोई कितना भी जस्टिफाई करे कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लोग मुसलमानों का भला चाहते हैं और ये बिल मुसलमानों के हक में है. कोई इस पर यकीन नहीं करेगा.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछड़े और अति पिछड़े दलित आदिवासियों के लिए आरक्षण की लड़ाई को बढ़ाकर 65% किया गया, जिसे बीजेपी ने रोका और आज मामला कोर्ट में है. वैसे ही अब राष्ट्रीय जनता दल वक्फ बोर्ड को लेकर मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट गया है. 

ये भी पढ़ें: Acid Attack: BJP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की बेटी पर एसिड अटैक, बेगूसराय में सोई अवस्था में हुआ हमला

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget