एक्सप्लोरर

Acid Attack: बेगूसराय में BJP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की बेटी पर एसिड अटैक, सोते समय किया गया हमला

Begusarai Acid Attack: बखरी के विधायक सूर्य कांत पासवान ने सुशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में अब कोई सुरक्षित नहीं है. यहां तक कि अब घर में कोई सोया है, तो वह वो भी सुरक्षित नहीं है.

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की बेटी के उपर सोई अवस्था में शनिवार की रात एसिड से हमला हुआ, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. इसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 23 की है. 

सोई अवस्था में हुआ हमला

बताया जाता है कि बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़ की करीब 24 वर्षीया पुत्री अपने कमरे में सोई हुई थी. रात करीब 2 बजे उसने एकाएक चिल्लाना शुरु कर दिया. आवाज़ सुनकर बीजेपी नेता अपने पुत्री के कमरे मे पहुंचे तो उनकी पुत्री ने कहा मेरे चेहरे पर जलन हो रहा है, जिसके बाद लड़की के पिता और उसकी मां अपनी पुत्री का चेहरा देखने लगे. हाथ पर पानी जैसा दिखा.

इसके बाद उनलोग को पहले शंका हुई कि कोई कीड़ा वगैरह सोई अवस्था में पेशाब कर दिया हो. लड़की के पिता ने चेहरा धोने को बोला जैसे ही धोने के लिए गई तो जलन बढ़ गया, जिसके बाद रात में ही उसे अस्पताल लाया गया. अस्पताल में इसे एसिड बताया गया, जिसके बाद बीजेपी नेता ने स्थानीय प्रशासन को इसकी खबर दी. मौके पर थाना एवं अन्य अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. 

बखरी के विधायक सूर्य कांत पासवान ने सुशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में अब कोई सुरक्षित नहीं है. यहां तक कि अब घर में कोई सोया हुआ है, तो वह वो भी सुरक्षित नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि जिले से लेकर पूरे राज्य में अपराधिक गतिविधि चरम पर है.

जिला बीजेपी आध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि घटना किसी भी सरकार में हो सकती है. उसे रोका नहीं जा सकता है. मगर सुशासन कि सरकार में घटना होती है तो उसका उद्भेदन किया जाता है. आज जो भी घटना घट रही उसका रिजल्ट देखने को मिलता है. इस सरकार मे 80% से 90% घटनाओ का उद्भेदन किया जाता है. आगे उन्होंने कहा कि एसपी सहित अन्य अधिकारियों से बात हुई है और उनसे अनुरोध किया है जल्द से जल्द घटना का उद्भेदन किया जाए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं बखरी थाना क्षेत्र घटी घटना कि सूचना पाते ही स्थानीय थाना सहित पुलिस के वरीय अधिकारी ने घटना के संबंध में जानकरी ली है. एसपी मनीष कुमार भी घायल युवती सहित परिजनों से पूछताछ करने बखरी पहुंच चुके हैं. बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे घटना घटी है. पीड़ित लड़की के पिता ने उन्हें सूचना दी थी. घटना की जांच कि जा रही है.

एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. घटनास्थल और आस-पास जगहों से सैंपल लिया जा रहा है. स्वानदस्ता को भी बुलाया जा रहा है, ताकि हमलावार अपराधी की पहचान हो सके. घटना के पीछे का रहस्य भी सामने आ सके. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नही जाएगा. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: BJP Foundation Day: बिहार में बीजेपी अपना सीएम अब तक नहीं बना पाई? सवाल पर BJP नेताओं के जवाब जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget