एक्सप्लोरर

Bihar News: डिप्टी CM के गृह जिला गोपालगंज सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट ठप, ऐसे बचाई जा रही मरीजों की जान

Deputy CM Tejashwi Yadav: अस्पताल की पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने वाली पीएसए प्लांट में मूली फाल्ट आने की वजह से खराब हो गई है. इसकी वजह से पिछले दो दिनों से प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप है. 

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के गृह जिला गोपालगंज (Gopalganj) के मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों ऑक्सीजन प्लांट ठप होने से मरीजों के जान पर बन आई है. दरअसल, अस्पताल की पाइपलाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने वाली पीएसए प्लांट (PSA Plant) में मूली फाल्ट आने की वजह से खराब हो गई है. इसकी वजह से पिछले दो दिनों से प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप है. 

 अस्पताल ने की वैकल्पिक व्यवस्था

मरीजों की जान बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से काम चलाया जा रहा है. पीएसए प्लांट से इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, एसएनसीयू, पीकू वार्ड में भर्ती मरीजों तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है. 

पटना से बुलाई गई इंजीनियरों की टीम 

वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन ने प्लांट में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है. बताया जा रहा है कि पटना से इंजीनियरों की टीम शुक्रवार को पहुंचेगी. इसके बाद प्लांट चालू हो सकता है. तब तक अस्पताल प्रशासन को मरीजों की जान बचाने के लिए सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर्याप्त मात्रा में रखना होगा. 

अस्पताल ने जल्द दुरुस्त करने का किया दावा

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इसे जल्द ही दुरुस्त करा लेने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम से ऑक्सीजन प्लांट में फाल्ट आई है. ऑक्सीजन का प्योरिटी लेवल कम आ रहा है. इसी वजह से सप्लाई ठप है. गौरतलब है कि ऑक्सीजन प्योरिटी लेवल 90 फीसदी से ऊपर होने के बाद ही मरीजों तक सप्लाई की जाती है. मामले में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पीएसए प्लांट को दुरुस्त कराने के लिए टीम को सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसनटेटर मशीन उपलब्ध है. 

कोरोना काल में भी हुई थी ऑक्सीजन की किल्लत

इससे पहले कोरोना काल में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन को लेकर दिक्कत हुई थी. ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा था. ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पीएम केयर फंड से सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट लगाया गया था, जो फॉल्ट की वजह से खराब हो गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- 'लोगों को सीधा करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget