एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'राहुल गांधी की गाली गलौज यात्रा खत्म...', बोले सम्राट चौधरी- बिहार आकर माहौल खराब किया, तेजस्वी और अखिलेश पर भी बरसे

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार का माहौल खराब किया है. जिस तरह से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए, उससे साबित है कि ये लोग लोकतंत्र के नहीं, राजतंत्र के हैं.

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 14 दिनों तक चली, जो पटना में सोमवार को रोड शो के बाद खत्म हो जाएगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल, तेजस्वी और अखिलेश तीनों युवा नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "बिहार में सुशासन है, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन राहुल गांधी ने बिहार आकर माहौल जरूर खराब किया.  

सम्राट चौधरी का राहुल गांधी से सवाल 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "राहुल गांधी की 'गाली गलौज यात्रा' कल खत्म होने वाली है, मैं उनसे पूछूंगा कि आपके परिवार ने इस देश पर 55 साल राज किया और यहां जो दूसरे युवराज हैं, उनके माता-पिता ने 15 साल राज किया... राहुल गांधी ने गांवों में 24 घंटे बिजली देखी होगी. उन्हें उस पर चर्चा करनी चाहिए."

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इन लोगों ने बिहार का माहौल खराब किया, जिस तरह से उनके मंच से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे गए, उससे साबित होता है कि ये लोग लोकतंत्र के नहीं, राजतंत्र के हैं.

वहीं सम्राट चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब उनके ऊपर तीन सुपर मुख्यमंत्री थे. जब वे मुख्यमंत्री थे तो मुलायम सिंह यादव सुपर मुख्यमंत्री थे, राम गोपाल यादव थे, शिवपाल यादव थे. अब कुनबा और बड़ा हो गया है. अब क्या करेंगे? इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को लूटा है. अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि क्या वे अपने परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को वहां मुख्यमंत्री बना सकते हैं?"

'डुप्लिकेट मुख्यमंत्री' वाले बयान पर बोले के.सी. त्यागी 

वहीं नेता नेता के.सी. त्यागी ने तेजस्वी यादव के 'डुप्लिकेट मुख्यमंत्री' वाले बयान पर कहा कि "इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. इससे पहले राहुल गांधी ने 'मुख्यमंत्री कौन होगा?' इस सवाल पर चुप्पी साध गए थे, अब नए तरीके से तेजस्वी यादव ने अपने आप को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ेगा."

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अचानक अशोक चौधरी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, वहां अनंत सिंह से हुई मुलाकात, पक रही सियासी खिचड़ी?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Brinjal Farming: बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
बैंगन के पौधे सूख रहे हैं और फलन घट रहा है? अपनाएं ये आसान तरीके
Embed widget