एक्सप्लोरर

बिहार: JDU सांसद के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने स्कार्पियो को किया चूर-चूर

सांसद के भाई हरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वो किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बदमाशों ने उनपर हमला किया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

पूर्णिया: बिहार में अपराधियों का मानोबल चरम पर है. अपराधी अब आम जनता के साथ ही  जनप्रतिनिधि और उनके परिजनों को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला सूबे के पूर्णिया जिले का है, जहां अपराधियों ने बीती रात सांसद के भाई पर जानलेवा हमला किया है. मिली जानकारी अनुसार पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा के बड़े भाई पर बीती रात बीच सड़क पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में सांसद के बड़े भाई हरेंद्र कुशवाहा तो बाल-बाल बच गए. लेकिन उनकी स्कार्पियो गाड़ी को बदमाशों ने पूरी तरह चूर कर दिया है.

गाड़ी से उतारने के फिराक में थे अपराधी

घटना के संबंध में सांसद के भाई हरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वो किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में रामबाग के पास एक वाहन ने पहले कार ओवरटेक किया और फिर हरेंद्र को जबरन उतारने की कोशिश करने लगे. जब उन्होंने अपनी पहचान सांसद के भाई के रूप में बताई तो हमलावर और भी तेवर में आ गए और उनकी स्कार्पियो गाड़ी को बुरी तरह छतिग्रस्त कर दिया. इधर, हरेंन्द्र किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गए.

पुलिस को दी गयी सूचना

फिलहाल, सांसद के भाई ने इस पूरी घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है. पुलिस रात में ही क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को लेकर थाना चली गयी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें -

फल्गु नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा बिहार का पहला रबर डैम, अब नदी में पूरे साल रहेगा पानी बिहार: परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने किया हंगामा, गार्ड के साथ की मारपीट, स्कूल गेट पर फेंके जूते-चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget