एक्सप्लोरर

बिहार: बेतिया GMCH में सीढ़ियों पर घसीटा गया था शव, विवाद के बाद अब लिया गया बड़ा एक्शन

Bihar News: जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सुझाव देने के मकसद से एक समिति बनाई गई है. 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

पश्चिमी चंपारण के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें दिख रहा था कि एक व्यक्ति के शव को कुछ कर्मी सीढ़ियों पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं. अधिकारियों ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को बताया कि यह घटना बेतिया शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की है.

जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शव को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया था. उन्होंने बताया, "यह घृणित वीडियो कल ही मेरे संज्ञान में आया और मैंने जीएमसीएच के प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने मुझे बताया है कि क्लिप में दिख रहे शवगृह सहायक को निलंबित कर दिया गया है. इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल था. हमने उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है."

उन्होंने कहा, "भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए सुझाव देने के मकसद से एक समिति भी गठित की गई है, जिसे 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं." 

बेतिया जिला प्रशासन के एक्स से भी किया गया पोस्ट

दूसरी ओर इस पूरे मामले में कार्रवाई की जानकारी बेतिया जिला प्रशासन के एक्स हैंडल से भी पोस्ट कर दी गई है. कहा गया कि मॉर्च्युरी अटेंडेंट भुआली मल्लिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. चौकीदार के विरूद्ध एसपी बेतिया को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश गया है.

नीतीश सरकार पर हमलावर थे विपक्षी दल के नेता

बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद तमाम विपक्षी दल के नेता बिहार की नीतीश सरकार पर हमलावर थे. स्वास्थ्य व्यवस्था को कोस रहे थे. कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा था. अब विवाद के बाद सख्त एक्शन लिया गया है.

यह भी पढ़ें- बेतिया में शव का पैर पकड़ सीढ़ियों पर घसीटा, कांग्रेस बोली- बिहार में बहार है… AAP का भी हमला

Input By : पीटीआई भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget