एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए RJD सांसद मनोज झा, बताया किस चीज से हुई पीड़ा

Manoj Jha: मनोज झा ने कहा कि समाज के बीच जो नफरत बोई जा रही है, जिसकी कोशिश पहलगाम में भी की गई, उसको ध्वस्त करने के लिए प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाए. यह जरूरी है.

All Party Delegation: भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान (Pakistan) का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. यह सभी प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाएंगे. इस बीच गुरुवार (22 मई, 2025) को आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा (Manoj Kumar Jha) ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने मोदी सरकार (Modi Government) के इस फैसले पर खुशी जताई है.

'यह पीड़ा किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि…'

आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "बीते कुछ वर्षों में सरकार ने जो फैसले लिए हैं, यह उनमें से एक खूबसूरत फैसला है. ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात दुनिया के हमारे कई सारे मित्र देश, जिनकी हमने समय-समय पर मदद भी की वह खुलकर सामने नहीं आए और यह पीड़ा किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की है. समाज के बीच जो नफरत बोई जा रही है, जिसकी कोशिश पहलगाम में भी की गई, उसको ध्वस्त करने के लिए प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाए, यह जरूरी है."

'भारत हर समय चाहता है आतंकवाद को समाप्त किया जाए'

दूसरी ओर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीमा पार आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले 7 प्रतिनिधिमंडलों पर कहा, "हिंदुस्तान के संसदीय दल का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गया हुआ है. भारत हर समय चाहता है कि आतंकवाद को समाप्त किया जाए और भारत कभी भी किसी निर्दोष की हत्या के पक्ष में नहीं है." 

अपने बयान में बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने आगे कहा, "आतंकवाद के कारण किसी भी देश के नागरिक की हत्या हो, भारत यह कभी नहीं चाहता है. हम अपने पक्ष को पूरी दुनिया के सामने रखेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि संसदीय दल अपने देश के पक्ष को पूरी दुनिया के बीच रखने का काम करेगा."

यह भी पढ़ें- 'जनरल मौलाना मुनीर से मनीष कश्यप के निजी संबंध', बिहार के पूर्व DGP ने ऐसा क्यों कहा? 

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget