एक्सप्लोरर

बिहार: अपराधियों ने मेले में की अंधाधुंध फायरिंग, विरोध करने पर दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर

जदिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बगैर अनुमति के ग्रमीणों ने विश्वकर्मा पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया था, जिसमें देर रात यह घटना घटी है. दो लोग घायल हैं.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मेले में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी करने की घटना सामने आई है. घटना जदिया थाना क्षेत्र के पिलवाहा पंचायत के वार्ड नंबर-17 महोलिया चौक की है, जहां रविवार की रात विश्वकर्मा पूजा मेले में नाच के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसी बीच दो स्थानीय युवक फायरिंग रोकने पहुंचे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. इधर, अंधाधुंध फायरिंग के कारण स्थानीय लोगों में दहसत का माहौल बन गया. फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे.

बिना अनुमति के आयोजित किया गया था मेला

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया गया था. प्रशासन द्वारा इस बार मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बावजूद मेले का आयोजन किया गया. साथ ही मेले में नाच का कार्यक्रम भी रखा गया. शाम तक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, किंतु चार बजे सुबह के करीब बाइक पर सवार होकर 40-50 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी मेले में पहुंचे और मंच पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

फायरिंग रोकने जा रहे लोगों को मारी गोली

ऐसे में फायरिंग को रोकने के लिए स्थानीय व्यवसायी लेलहु सरदार के दामाद जैसे ही मंच की ओर बढ़े कि अपराधियों ने उनके घुटने में गोली मार दी. गोली लगने के बाद स्थानीय महानंद सरदार मंच की ओर दौड़े तो अपराधियों ने उनके पेट में गोली मार दी. उसके बाद सभी अपराधी मंच से उतरे और बाइक पर तीन-तीन की संख्या में सवार होकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दक्षिण की दिशा में भाग निकले.

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को महानंद सरदार से किसी व्यक्ति की तू-तू मैं-मैं हुई थी. गोली लगने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सहरसा रेफर किया गया है. इधर, जदिया थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बगैर अनुमति के ग्रमीणों ने विश्वकर्मा पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया था, जिसमें देर रात यह घटना घटी है. दो लोग घायल हैं. फिलहाल अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है.

लिखित आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अब तक गोली चलाने वालों का पता नहीं चल पाया है और न ही इसके सही कारणों की पुष्टि हो पा रही है. स्थानीय लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. घायल व्यक्ति द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर सुशील कुमार मोदी का हमला, 'बिहार का अपमान करने वाले से मिला रहे हाथ'

ISI के आतंकी पकड़े जाने के बाद बिहार में अलर्ट, 13 जिलों के एसपी व रेल पुलिस को सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget