एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर सुशील कुमार मोदी का हमला, 'बिहार का अपमान करने वाले से मिला रहे हाथ'

तेजस्वी यादव दो दिनों के दौरे पर झारखंड गए थे. रविवार को उनका दूसरा दिन था. वहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इसी के बाद सुशली मोदी ने हमला बोला है.

पटनाः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के झारखंड दौरे को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने हमला बोला है. कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने 14 सितंबर को भोजपुरी और मगही को गाली की भाषा बताकर बिहार का अपमान किया था. पांच दिन बाद उनसे मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव ने सोरेन के बयान पर कोई विरोध तक नहीं जताया.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी (RJD) ने अपने कुशासन में बिहार को मजाक का विषय बनाकर बिहारियों का अपमान कराया था. अब वे बिहार की भाषा का अपमान करने वालों से हाथ मिला रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जब कांति सिंह और रघुनाथ झा को मंत्री बनवाने के लिए उनके मकान लिखवा लिए, कुली-चपरासी की नौकरी के बदले गरीबों की जमीन हासिल की, तब उनकी पार्टी में विधायक, सांसद, एमएलसी बनने का टिकट बेचना भ्रष्टाचार नहीं, शिष्टाचार बन चुका है.

इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने संजीव कुमार सिंह से पांच करोड़ रुपये लेने के बाद कोर्ट से जारी आदेश पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस मामेल में तेजस्वी प्रसाद यादव, मीसा भारती सहित छह लोगों पर जल्द मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

दो दिनों के झारखंड दौरे पर थे तेजस्वी यादव

बता दें कि तेजस्वी यादव दो दिनों के दौरे पर झारखंड गए थे. रविवार को उनका दूसरा दिन था. वहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि झारखंड में 2024 में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मजबूत करने की कवायद है. सुशील कुमार मोदी ने इसी मुलाकात को लेकर सवाल उठाए हैं कि हेमंत सोरेन से भोजपुरी और मगही को लेकर दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव ने उनका विरोध क्यों नहीं जताया.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः एक महीने के अंदर गांव-गांव तक अस्तित्व में आएगी जेडीयू की संगठन इकाई, ललन सिंह ने दिया काम

Bihar News: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने के लिए गांव में पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget