एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नवमी के दिन दरभंगा में पुजारी की हत्या, भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, दो गंभीर

घटनास्थल से एक पिस्टल और 2-3 खोखे बरामद किए गए हैं. सदर एसडीपीओ ने कहा कि हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है. एक अपराधी भागने में सफल रहा. जांच हो रही है.

दरभंगाः रामबाग राज परिसर स्थित कंकाली मंदिर मे गुरुवार की अल सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा की बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना सुबह के करीब 4:15 की बताई जा रही है. अल सुबह मंदिर परिसर की ओर हथियार के साथ बदमाशों को जाते देख स्थानीय लोगों ने गोलबंद होना शुरू ही किया था तबतक पुजारी की गोली मारकर हत्या हर दी गई. घटना के वक्त मंदिर मे मौजूद एक भक्त ने जब इसका विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी. वह गंभीर रूप से घायल है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला. दो अन्य को कार सहित पकड़ लिया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. मृतक बदमाश की पहचान पुलकित सिंह के रूप में हुई है. वह एलएनएमयू के एक कर्मी का पुत्र है. दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी की हत्या की गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली मारी गई है और वह घायल है. भीड़ ने एक बदमाश को मार दिया. दो बदमाशों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक है.

पुजारी के भतीजे के बीच का हो सकता है विवाद

घटना की जांच करने पहुंचे सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन ने बताया कि कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी. एक बदमाश की लोगों ने इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य बदमाशों को पकड़ा गया है. उनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है. घटनास्थल से एक पिस्टल और 2-3 खोखे बरामद किए गए हैं. सदर एसडीपीओ ने कहा कि हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोग घटना के पीछे की वजह अपराधी और पुजारी के भतीजे के बीच हुए विवाद बता रहे हैं.

(इनपुटः दरभंगा से पुरुषोत्तम कुमार)

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: बिहार आने से पहले लालू प्रसाद यादव के चेहरे पर दिखी खुशी, तेजप्रताप यादव ने कह दी बड़ी बात

Osama Shahab Marriage: शहाबुद्दीन के बेटे और बहू की साथ में तस्वीर देखिए, 300 गाड़ियों के साथ निकली थी बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget