एक्सप्लोरर

Hajipur Crime: हाजीपुर में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: मामला जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है वहीं, दूसरे लाश की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हाजीपुर: जिले में दो हत्या की घटना हुई है. बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक रेलवे कर्मचारी रविवार को गायब हो गया था जिसका शव (Hajipur Crime) पेड़ से लटकता हुआ मिला है. वहीं, दूसरी ओर देसरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था जिसको ग्रामीणों ने सोमवार को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामलों में छानबीन में जुट गई है. ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

रेलवे कर्मचारी का मिला शव

पहली घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के दमाई पट्टी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार घर से एक रेलवे कर्मचारी बिदुपर चौक पर पान खाने के लिए निकला था. इसके बाद वह गायब हो गया. परिजन द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद घर नहीं लौटा तो रविवार की रात को पुलिस में इसकी शिकायत की. ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि ईट भट्ठा के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा है. मौके पर परिजनों ने पहुंच कर शव की पहचान की. वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है जो सोनपुर डीआरएम ऑफिस में रेलवे कर्मचारी के रूप में तैनात था.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना 

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बताया कि जिस अवस्था में डेड बॉडी बरामद हुआ है, इससे लग रहा है कि हत्या करके फंदे से लटका दिया गया है. वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है. वहीं, हत्या की दूसरी देसरी थाना क्षेत्र के मोरौबत पुर गांव की है. इस इलाके में सोमवार की सुबह एक युवक का शव झाड़ी में मिला है. ग्रामीणों ने झाड़ी में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का आशंका है कि इसकी हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है.

ये भी पढे़ं: JDU Rebel: उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को दिया झटका, नई पार्टी का किया एलान, PM मोदी की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget