एक्सप्लोरर

JDU Rebel: उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को दिया झटका, नई पार्टी का किया एलान, PM मोदी की तारीफ की

Upendra Kushwaha Party: पटना के मौर्या होटल में उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातें कहीं. इस दौरान वे सरकार पर भी खूब बरससे. जानिए कुशवाहा ने क्या कुछ कहा है.

पटना: उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार (20 फरवरी) को बड़ा बयान दिया. उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwha) ने जेडीयू छोड़ने का एलान किया. कहा कि आज से वह नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे सरकार पर खूब बरसे. कुशवाहा ने दो दिवसीय बैठक की रविवार से शुरुआत की थी. पहले दिन उन्होंने बहुत कुछ नहीं कहा था. अब कुशवाहा ने जेडीयू के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय-विमर्श लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद उन्होंने यह एलान किया है.

उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' (Rashtriya Lok Janata Dal) रखा है. उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. कुशवाहा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के प्राथमिक सदस्य से और विधान परिषद के सदस्य के रूप से भी इस्तीफा दे दिया.

अंत भला तो सब भला: कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार को उस खौफनाक मंजर से बाहर निकालने में नीतीश कुमार ने पूरी ताकत लगा दी. बिहार बाहर आया. हर तरह से लोगों के बीच अमन-चैन कायम हुई. बिहार में विकास हुआ. बहुत ही अच्छा काम किया, लेकिन कहा जाता है कि अंत भला तो सब भला. उपेंद्र कुशवाहा ने खुद बताया कि आखिर नया निर्णय लेने की स्थिति क्यों पैदा हुई.

'तमाम जिम्मेदारियां छोड़ रहा हूं'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह पार्टी की तमाम जिम्मेदारियों को छोड़ रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इसके बार में उन्होंने सुबह ही जानकारी दी थी. एक बार फिर दोहराया कि नीतीश कुमार दो-चार लोगों के कहने पर फैसले लेते हैं. इससे पहले पीएम मोदी की तारीफ भी की थी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में 2024 को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि विपक्षी एकता बन नहीं रही है. ऐसे में नरेंद्र मोदी के लिए ये इस बार आसान होगा.

दो साल पहले का जिक्र करते हुए कुशवाहा ने कहा कि वह जब जेडीयू में आए तब राज्य के सामने एक विशेष परिस्थिति थी. नीतीश कुमार के ऊपर जिस विरासत को संभालने की जवाबदेही बिहार की जनता ने 2005 में मुकम्मल तौर पर दी उसके पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद वह विरासत बिहार के लोगों ने लालू प्रसाद यादव को दी थी. लालू यादव को बहुत बड़ा समर्थन मिला. जनता ने उसके अनुकूल उनको ताकत दी. सत्ता में आए तो शुरुआती दिनों में लालू ने भी जनता की भावना का ख्याल रखा. बाद के दिनों में भटकाव आया.

1994 में समता पार्टी बनी. जॉर्ज फर्नांडिस के आशीर्वाद से नीतीश कुमार उस पार्टी में बिहार के मुखिया बने. फिर संघर्ष का दौर चल पड़ा. उस वक्त बिहार जल रहा था बिहार. जनता तबाह थी. उस स्थिति से बाहर निकालने के लिए नीतीश कुमार ने 10-12 साल तक संघर्ष किया. तब बिहार के लोगों ने आशीर्वाद दिया. ताकत दी. हमलोग भी साथ रहे. 2005 के बाद जननायक ठाकुर की वही विरासत नीतीश कुमार के पास आ गई. नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे से किया. इस बात के लिए मैं उनका धन्यवाद भी करता हूं. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: abp न्यूज़ पर कुशवाहा ने बताया कौन सा कदम उठाएंगे, कहा- JDU को बर्बाद होने से कोई रोक नहीं सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget