एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद, हिरासत में 2 लोग

Samastipur News: पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास की घटना है.

समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास एक कपड़ा व्यवासायी को शनिवार (7 अक्टूबर) की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक को दो गोली मारी है. एक गोली कनपटी के नीचे गर्दन पर और एक गोली पेट में लगी है. मृतक की पहचान हलई ओपी थाना क्षेत्र के दस कौवा चौक निवासी राजेश कुमार महतो के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था. इसी के बाद गोली मारी गई है.

दुकान की जगह तलाशने के लिए घर से निकला था

घटना के संबंध में मृतक दीपक के पिता राजेश महतो ने बताया कि उनका बेटा ताजपुर में दुकान की जगह तलाश करने की बात कहकर शनिवार की सुबह घर से निकला था. देर शाम तक वह घर नहीं लौटा. इसी बीच शनिवार की देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली कि दीपक को किसी ने गोली मार दी है. इसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. 

युवक की पहले की पिटाई और फिर मारी गोली

परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर जब वे लोग पहुंचे तो जानकारी मिली कि दीपक कुछ लोगों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था. इसी दौरान विवाद हो गया था जिसके बाद हॉकी स्टिक एवं डंडे से दीपक की पिटाई कर दी गई. बाद में उसे गोली मार दी गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना का सही कारण क्या है, वह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज  

इस पूरे मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: कुख्यात बदमाश जटहा सिंह की पटना में गोली मारकर हत्या, कई थानों में दर्ज थे आपराधिक मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget