एक्सप्लोरर

Gaya Rape: गया में हैवानियत की हदें पार! बच्ची से रेप किया, फिर हत्या कर फेंका, घर से उठा ले गए थे दरिंदे

Gaya News: पूरा मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. शेरघाटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है.

Gaya Rape With Minor Girl: बिहार के गया में दो दरिंदों ने एक मासूम बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या भी कर दी. बच्ची को मारने के बाद नदी में फेंक दिया. मंगलवार (03 सितंबर) को दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपने जुर्म को स्वीकार भी कर लिया है. बच्ची की उम्र 5 से 6 साल के आसपास बताया गया है. पूरा मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

बताया जाता है कि सोमवार (02 सितंबर) की रात बच्ची घर के बाहर अपने पिता के साथ सोई थी. इसी दौरान दो युवक पहुंचे और घर से बच्ची को उठाकर लेकर चले गए. इसके बाद उन्होंने इस तरह की हैवानियत की. घटना में शामिल दोनों आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद खंभे में बांधकर उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. घटना की सूचना के बाद शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

जब नींद खुली तो नहीं थी बच्ची

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आरोपितों को पकड़ने के बाद बच्ची के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया. फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. ग्रामीणों के अनुसार बच्ची को दोनों युवक उठाकर ले गए थे. इसके बाद उसके साथ रेप किया फिर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया. सोमवार की देर रात जब परिजन की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी. इसके बाद गांव में शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए. इसी दौरान दोनों आरोपितों को नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में देखा गया तो पकड़ा गया.

इस संबंध में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि इस मामले में संदीप कुमार और गौतम पासवान को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की मेडिकल जांच कराई जा रही है. वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- नालंदा में महिला की हत्या... फिर शव जलाया! FSL की टीम ने राख से इकट्ठा किए अवशेष, हड्डियां भी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget