एक्सप्लोरर

नालंदा में महिला की हत्या... फिर शव जलाया! FSL की टीम ने राख से इकट्ठा किए अवशेष, हड्डियां भी जब्त

Nalanda Crime News: पूरा मामला पावापुरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है. मृतक महिला निभा की मां ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में पति समेत ससुराल वालों पर महिला की पीट-पीटकर हत्या और फिर शव को जला देने का आरोप लगा है. बीते मंगलवार (03 सितंबर) को पुलिस को पता चला तो एक बगीचे से एफएसएल (FSL) की टीम ने राख से अवशेष को इकट्ठा किया. हड्डियां भी जब्त की. इस घटना के बाद महिला का पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में महिला के मायके वालों के बयान पर केस दर्ज किया है.

पूरा मामला पावापुरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है. बताया जाता है कि महिला का पति नशेड़ी था और पत्नी पर मायके से रुपये मांगने का दबाव बनाता था. मृतका की पहचान अक्षय कुमार उर्फ अजय की 22 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी के रूप में की गई है. इस मामले का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब मायके वालों ने निभा से बात करने की कोशिश की. हालांकि फोन बंद था तो बात नहीं हुई. इसके बाद निभा के पति से पूछा गया तो उसने कह दिया कि वह घर से बाहर है. परिजनों को शक हुआ तो सीधे ससुराल चले गए लेकिन निभा का पता नहीं चला. 

...और घर छोड़कर फरार हो गए ससुराल वाले

बताया जाता है कि बीते रविवार (01 सितंबर) को ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद से ससुराल वाले फरार हैं. महिला की एक आठ माह की बेटी भी थी. निभा की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि 2022 में बेटी की शादी की थी. कुछ दिनों के बाद से दहेज के लिए पति और ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे. दामाद नशेड़ी था. हर दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. मां ने यह भी बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. अब मेरी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को जला दिया गया है.

पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलने के बाद राजगीर डीएसपी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पुलिस को बगीचे में जलाए गए शव का पता चला तो एफएसएल की टीम बुलाई गई. इसके बाद राख से जले हुए अवशेष को इकट्ठा किया गया. मौके से हड्डियां भी जब्त की. इसे जांच के लिए भेजा गया है. निभा की मां ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच करने के लिए पहुंचे थे. एफएसएल की टीम से भी जांच कराई गई है. कुछ जले हुए शव के अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है. एफएसएल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम से भी जांच कराई गई है. जांच के बाद स्पष्ट होगा कि हड्डियां निभा की थी या किसी और की. मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. अभी महिला का पति समेत परिवार के बाकी लोग फरार हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में 22 साल की युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget