एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मधुबनी में डीजे बजाने को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को मारी गोली, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Madhubani News: मामला कलुआही थाना क्षेत्र का है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मधुबनी: जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव में दबंगों ने एक महादलित परिवार के पति-पत्नी को सरेआम गोली मारकर हत्या (Madhubani Crime) कर दी. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बुधवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे (DJ) बजाने को लेकर विवाद हुआ था. गुरुवार की सुबह इस घटना को लेकर कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क को आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

कन्हैया से शुरू हुई थी बहस

स्थानीय लोगों ने बताया कि कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर हीरा यादव के पुत्र की शादी के लिए मटकोर में डीजे बज रहा था. इस दौरान कन्हैया लाइट लेकर डीजे के साथ चल रहा था. इस बीच गांव के ही एक व्यक्ति आतिश यादव से कन्हैया की कहासुनी शुरू हो गई. इस बात की शिकायत कन्हैया ने अपने माता-पिता से की. इसके बाद कन्हैया के माता-पिता ने आतिश से इस मामले को लेकर सवाल किया. इस पर कन्हैया के माता-पिता और आतिश के बीच बहस शुरू हो गई. इस बहस के दौरान आतिश ने कन्हैया के माता-पिता को गोली मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद मौके से बदमाश आतिश फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. वहीं, मृतक की पहचान 35 वर्षीय लाल राम और उसकी पत्नी 30 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2023: पद्म श्री से नवाजी गईं मधुबनी की सुभद्रा देवी, CM ने दी बधाई, पेपरमेशी कला के लिए मिला सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget