एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus: 'बिहार को वैक्सीन नहीं दे रही केंद्र सरकार', बढ़ते संक्रमण के बीच नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

Bihar News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग कराएं. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क का प्रयोग करें. सभी को अलर्ट और एक्टिव रहना होगा.

पटना: बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार (10 अप्रैल) को हाई लेवल मीटिंग की. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण की अपडेट स्थिति और विभाग द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले दो-तीन दिनों से बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. बिहार में अभी भी प्रतिदिन कोरोना की बड़ी संख्या में टेस्टिंग हो रही है. अभी पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच हो रही है उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही है. देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच छह लाख के करीब है जबकि बिहार में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच आठ लाख से ज्यादा हो रही है.

Bihar Coronavirus: 'बिहार को वैक्सीन नहीं दे रही केंद्र सरकार', बढ़ते संक्रमण के बीच नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग कराएं. जितनी अधिक जांच होगी कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा. अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था रखें. इस दौरान सीएम ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. राज्य सरकार अपनी तरफ से कोरोना वैक्सीन खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी.

सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए आगे कहा कि अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध रखें. ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क का प्रयोग करें. सभी को अलर्ट और एक्टिव रहना होगा. राज्य के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराएं और सभी प्रकार की तैयारियां रखें.

यह भी पढ़ें- Bihar Coronavirus: बिहार में 24 घंटे में मिले 42 कोरोना संक्रमित, सिर्फ पटना में 14, तैयारी को लेकर IGIMS में मॉक ड्रिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget