एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus: बिहार में 24 घंटे में मिले 42 कोरोना संक्रमित, सिर्फ पटना में 14, तैयारी को लेकर IGIMS में मॉक ड्रिल

Coronavirus Mock Drill Bihar: सोमवार को पटना के आईजीआईएमएस में मॉक ड्रिल कराया गया. आईजीआईएमएस के डायरेक्टर मनीष मंडल ने बताया कि संक्रमण को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.

पटना: बिहार के साथ कई अन्य प्रदेशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. बढ़ती संख्या को देखते हुए एक तरफ जहां लोगों को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर तैयारी भी की जा रही है. कोरोना के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोमवार (10 अप्रैल) को पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में मॉक ड्रिल कराया गया. 

आईजीआईएमएस के डायरेक्टर मनीष मंडल ने बताया कि संक्रमण को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. मॉक ड्रिल से बताने की कोशिश की गई कि कोरोना संक्रमित मरीजों के आने पर उनका किस तरह से इलाज किया जाएगा. इस दौरान मशीनों को भी देखा गया कि वह ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं.

कोरोना वायरस के प्रदेश में 145 एक्टिव केस

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. रविवार (9 अप्रैल) को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में प्रदेश में कुल 42 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 145 हो गई है. 42 नए केसों में सिर्फ पटना में सबसे ज्यादा 14 मरीज पाए गए हैं. ऐसे में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 49 हजार 369 लोगों की जांच की गई है जिसमें से 42 लोग संक्रमित मिले हैं.

किस जिले में कितने मरीज मिले?

  • पटना- 14
  • भागलपुर- 6
  • खगड़िया- 3
  • मुंगेर- 3
  • वैशाली- 3
  • अरवल- 2
  • गया- 2
  • मुजफ्फरपुर- 2
  • रोहतास- 2
  • सीतामढ़ी- 2
  • औरंगाबाद- 1
  • बेगूसराय- 1
  • पूर्वी चंपारण- 1

आईजीआईएमएस में तैयार होगा 500 बेड

आईजीआईएमएस में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए अभी 10 बेड तैयार किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि जरूरत पड़ने पर 500 बेड तक इसे बढ़ाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Iftar Party: पैदल ही पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देखते ही चिराग ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget