एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में सिपाही ने की आत्महत्या, BMP कैंपस के टॉयलेट में फांसी लगाकर दे दी जान

Suicide In BMP Campus Toilet: मृतक सिपाही सुपौल जिला के रहने वाले अजय कुमार राय हैं, जो 2008 बैच का सिपाही थे. पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है.

Constable Committed Suicide: बक्सर जिले के डुमरांव में बुधवार (11 सितंबर) को बीएमपी कैंपस में मौजूद शौचालय में एक सिपाही के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी तब लगी जब शौचालय से दुर्गंध आना शुरू हुई. इसके बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना सिपाहियों ने कैंप कमांडेंट अजय कुमार पांडे को दी. उन्होंने इसकी सूचना डुमरांव थाना अध्यक्ष को दी. इसके बाद डुमरांव थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच में जुट गई. 

सुपौल जिले के रहने वाला था सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही की पहचान सुपौल जिला के रहने वाला अजय कुमार राय, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में की गई है. अजय कुमार राय 2008 बैच का सिपाही था और चार दिन पहले ही छुट्टी बिता कर गांव से लौटा था. इसने कब शौचालय में जाकर फंदे से झूल जान दे दी, ये किसी को पता नहीं चला. वो शौचालय में नल को चालू करके फंदे से झूल गया था.

शौचालय की तरफ जब कोई जा रहा था तो पानी गिरते हुए सुनकर अन्य सिपाही दूसरे शौचालय में चले जाते थे. हालांकि बुधवार को जब बदबू आने लगी तो अन्य सिपाहियों ने शौचालय की तरफ जाकर देखा, तो अजय कुमार राय फंदे से झूल रहा था. इसकी सूचना मिलते ही पूरा बीएमपी में हड़कंप मच गया.

इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष शंभू भगत ने फोन पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दो दिन पूर्व ही इसने आत्महत्या कर ली है. हालांकि रूम में जाने का कहीं से भी रास्ता नहीं था. अंदर से दरवाजा खिड़की बंद था और पानी का नल चालू किया गया था.

पहले भी हो चुकी है कैंपस में ऐसी घटना

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी इसी कैंपस में एक अन्य जवानों ने भी आत्महत्या की है. इस तरह की लगातार घटनाओं से सवाल खड़ा होना भी लाजमी है. बहरहाल इस घटना के बाद बीएमपी फोर में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि पुलिसिया जांच में क्या खुलकर सामने आता है, यह आगे देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जमुई में फैमिली कोर्ट में पहुंचा था दामाद, साले और ससुर ने चाकू से कर दिया हमला, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget