एक्सप्लोरर

बिहार: नए प्रभारी की बैठकों से दूर रहे कांग्रेस के ये दिग्गज, गुटबाजी को दी हवा

इन बैठकों में राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह जैसे कई दिग्गजों की गैरहाजिरी ने संगठन में गुटबाजी को हवा दे दी है.

पटना: बिहार में कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राज्य में पार्टी को मजबूत करने और खोई प्रतिष्ठा वापस लाने का दावा कर दिल्ली वापस चले गए. लेकिन, उनकी बैठकों में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दास ने अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में कांग्रेस के करीब सभी इकाईयों के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के विधायक, सांसदों और विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से भी मुलाकात कर पार्टी की राज्य में स्थिति और समस्याओं को जानने की कोशिश की.

वैसे, इन बैठकों में राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह जैसे कई दिग्गजों की गैरहाजिरी ने संगठन में गुटबाजी को हवा दे दी है. कांग्रेस के एक नेता भी नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि प्रभारी के समक्ष बैठकों में हंगामा, धक्का मुक्की क्या पार्टी में गुटबंदी को परिलक्षित नहीं करता. उन्होंने तो यहां तक कहा कि टिकट बंटने में जो खरीद फरोख्त हुई है, उससे कांग्रेस पूरी तरह प्रभावित हुई है.

जितने लोग पटना में थे, सभी पहुंचे- प्रेमचंद्र मिश्रा

इधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि वे पटना में नहीं हैं. प्रभारी के आने की सूचना उन्हें देर से मिली. उन्होंने हालांकि यह भी माना कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हुई है. विधानसभा चुनाव में हारे हुए कई प्रत्याशी भी प्रभारी से मिलने नहीं पहुंचे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा भी कहते हैं कि, यह कोई जरूरी नहीं की सभी बैठक में सभी नेता आ ही जाएं. उन्होंने कहा कि कई नेता पटना में नहीं होंगे. यह कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जितने लोग पटना में थे, सभी पहुंचे.

ये भी पढ़ें-

बिहार: मुजफ्फरपुर में चार युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाकर कर दी हत्या तेजस्वी यादव का तंज- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार, जबरदस्ती बने सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget