एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का तंज- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार, जबरदस्ती बने सीएम

रुपेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर पुलिस अभी सुराग तलाशने की कोशिश में लगी है, वहीं विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले रहा है.

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश को जबरदस्ती मुख्यमंत्री बना दिया गया है. उनसे बिहार संभल नहीं रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''बिहार में अपराध की ख़बरें सामने न आएं अगर इतनी ही एडिटिंग और मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री क्राइम रोकने में लगाते तो ये नौबत न आती. नीतीश जी से अब बिहार संभलने वाला नहीं. अगर गृह विभाग नहीं संभल रहा तो किसी और को दे दें. उनको ज़बरदस्ती सीएम बनाया गया है नहीं तो सीएम भी नहीं बनते.'' आरजेडी नेता ने कहा कि ''बिहार ग़लत हाथों में चला गया है. हम सवाल कर रहे हैं कि इस महाजंगल राज का महाराजा कौन है? सरकार ही गुंडे चला रहे हैं तो क्या उम्मीद कर सकते हैं. सरकार में रहने वाले लोग संरक्षण देने का काम कर रहे हैं.''

नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग

बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर पुलिस अभी सुराग तलाशने की कोशिश में लगी है, वहीं विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले रहा है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग भी कर दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी ही सरकार चला रहे हैं.

इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ''सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रुपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोली मार हत्या कर दी. वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे. उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दु:खी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.''

यह भी पढ़ें-

इंडिगो मैनेजर मर्डर: बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा- अपराधियों का एनकाउंटर करे पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget