एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात, कहा- ‘इंडिया गठबंधन में कोई...', CM फेस पर आया ये जवाब

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हम मिलकर एनडीए को हराएंगे. उन्होंने इंडिया गठबंधन में मतभेद का दावा करने वाली खबरों को सिरे से खारिज कर दिया.

Bihar News: बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की और इस साल के अंत में होने वाले राज्य चुनावों से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया. राजेश कुमार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ पहली मुलाकात थी. यह मुलाकात राहुल गांधी के बिहार दौरे से एक दिन पहले हुई. इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी थे. 

बैठक के बाद राजेश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ उनकी औपचारिक बैठक थी. आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के सभी घटकों के साथ ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी. इंडिया गठबंधन और उसके सभी सहयोगी एक साझा संकल्प साझा करते हैं- देश और बिहार दोनों को बचाने के लिए सामूहिक रूप से लड़ना और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को हराना.

‘हम मिलकर एनडीए को हराएंगे’
राजेश कुमार ने बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के भीतर मतभेद का दावा करने वाली खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मतभेद का सवाल ही नहीं उठता. हम एकजुट हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में हम मिलकर एनडीए को हराएंगे. 

मुख्यमंत्री के चेहरे पर क्या बोले शकील अहमद खान?
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि तेजस्वी यादव विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं. वे सभी विपक्षी दलों का प्रतिनिधित्व करते हैं और महागठबंधन के सभी घटकों के समर्थन से विधानसभा के बाहर भी ऐसा करना जारी रखेंगे. 

शकील अहमद खान ने एनडीए नेताओं की आलोचना की, विशेष रूप से हाल ही में संसद द्वारा पारित विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर कहा कि बीजेपी नेता इस मुद्दे पर जनरल डायर की भाषा बोल रहे हैं. बीजेपी में जाहिलों की फौज है. अब, जद(यू) के नेता भी यही भावना व्यक्त कर रहे हैं. जद(यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार भी बीजेपी नेताओं से अलग नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि लोग विधेयक पर उनके रुख के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. जनरल डायर का संदर्भ 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ा है. डायर के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने अमृतसर में एक शांतिपूर्ण सभा पर गोलीबारी की थी, जिसमें सैकड़ों निहत्थे भारतीय मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: 3 महीने में तीसरी बार बिहार दौरे पर राहुल गांधी, 'पलायन रोको, नौकरी दो' समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget