एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत, जानें राहुल गांधी कब होंगे शामिल?

Bihar politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार में भी पार्टी की 1200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 17 जिलों से गुजरेगी. पदयात्रा बांका से शुरू होकर गया में संपन्न होगी.

Bihar Politics News: बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पांच जनवरी को बांका के मंदार पर्वत क्षेत्र से पदयात्रा को रवाना करेंगे. वह पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद वह पदयात्रा की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि पदयात्रा के पटना पहुंचने पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. लेकिन यह अभी तय नहीं है.

वहीं बिहार कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर राहुल गांधी एक जनसभा में शामिल होंगे. वह उस समय तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर लेंगे.यह पदयात्रा पहले 28 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. कांग्रेस ने इसे स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया.

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आगे आने की अपील 
कांग्रेस की पदयात्रा में बिहार के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. बिहार कांग्रेस ने पदयात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियां गठित की हैं जिनमें वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी ने सभी क्षेत्रों के लोगों से महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अविश्वास के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई में साथ आने की अपील की है.

जेडीयू-आरजेडी का भी यात्रा में शामिल होने से इनकार 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी जेडीयू कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी, जो राज्य में 'महागठबंधन' सरकार में गठबंधन सहयोगी है.लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल ने भी कह दिया है कि वह भी कांग्रेस की यात्रा में शामिल नहीं होगी.

पदयात्रा में शामिल न होने का मतल​ब कहीं ये तो नहीं 
जेडीयू और आरजेडी के कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल न होने से साफ है कि बिहार में कांग्रेस भले ही महागठबंधन सरकार में शामिल है, लेकिन वहां की राजनीति में साझेदारी बढ़ाने के मुद्दे पर दोनों पार्टियां हाथ मिलाने को तैयार नहीं है. यानि कांग्रेस ने बिहार में विस्तार की योजना तैयार की तो उसे भविष्य में दोनों पार्टियों के साथ अपने संबंधों को भी नये सिरे से तय करना होगा.

यह भी पढ़ें : Bihar News: एमबीए और ग्रेजुएट वाले हुए पुराने, अब पीजिए 'मैट्रिक फेल' वाले की चाय, यूं ही नहीं रखा है ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Bihar News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
Saharsa News: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
सहरसा: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'

वीडियोज

सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget