एक्सप्लोरर

MLA Pratima Das: ‘झारखंड में सब ठीक है’, मंत्रिमंडल को लेकर सहमति नहीं बनने के सवाल पर कांग्रेस विधायक

Pratima Das: बिहार की कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि सरकार का गठन हो गया है. अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि सब जगह ऐसा ही होता है.

MLA Pratima Das: झारखंड में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली. शपथ ग्रहण में 'इंडिया' एलायंस एकजुट दिखा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत गठबंधन के कई नेता मौजूद थे, लेकिन मुख्यमंत्री के अकेले शपथ लेने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?

किसी और मंत्री के शपथ नहीं लेने के बारे में पूछे जाने पर बिहार से कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा, "सब कुछ ठीक है. सरकार का गठन हो गया है. अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. सब जगह ऐसा ही होता है. गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है."

आरजेडी विधायक विजय मंडल ने भी गठबंधन में किसी तरह की समस्या की बात को खारिज करते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय दिया है, हम स्वागत करते हैं. बताया जा रहा है कि अभी सरकार में सहयोगी दलों में मंत्रिमंडल को लेकर सहमति नहीं बन पाई है.

हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है. उन्होंने कहा है कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया तेज की जाएगी. केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये लेने के लिए दबाव डाला जाएगा. राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर सरकार काम करेगी.

मेहनत के साथ काम करेगी सरकार- मुख्यमंत्री  

असम में वर्षों से रह रहे झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम के जरिए ली जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक अलग पोस्ट में कहा कि झारखंड की सरकार गरीब, वंचित और शोषितों समेत सभी वर्ग के लोगों के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत के साथ काम करेगी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Winter Session: बिहार विधानसभा में स्मार्ट मीटर की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग, उर्जा मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget