एक्सप्लोरर

खरगे और राहुल गांधी ने की बिहार कांग्रेस के नेताओं संग बैठक, सीट बंटवारे और चुनाव पर बनी रणनीति

Bihar Assembly Elections 2025: दिल्ली में हुई बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई नेता शामिल हुए. पप्पू यादव ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई.

बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, सांसद तारिक अनवर, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई.

छह सितंबर को पटना में हुई थी महागठबंधन की बैठक

इससे पहले, बीते छह सितंबर को पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई थी. इसमें सीट बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी और नए सहयोगियों को गठबंधन में शामिल करने पर भी विचार किया गया था.

सूत्रों के अनुसार, करीब दो घंटे चली उस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को महागठबंधन का घटक बनाने पर सहमति बनी थी.

'अच्छे उम्मीदवार को मौका मिलना चाहिए'

बता दें कि बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है. अलग-अलग दलों की ओर से पूरी ताकत लगा दी गई है. इस बैठक को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "राहुल गांधी ने आज की बैठक में हम सभी से बिहार के मुद्दों पर चर्चा की. हमने अपनी बात रखी और अपने विचार साझा किए. इस दौरान, ये बात रखी गई कि अच्छे उम्मीदवारों को चुनाव में मौका मिलना चाहिए ताकि हम अच्छा चुनाव लड़ें और सरकार बनाएं."

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गए तेज प्रताप, लोगों की पीड़ा सुन कह दी ये बड़ी बात

Input By : भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget