एक्सप्लोरर

Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले BJP ने चल दी बड़ी चाल, मुकेश सहनी को दे दिया बड़ा झटका

Bihar Assembly Elections 2025: बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मल्लाह समाज के बड़े नेता मुकेश निषाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. कई और नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के खिलाफ बड़ी चाल चल दी है. मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मल्लाह समाज के बड़े नेता मुकेश निषाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद मल्लाह समाज के प्रखर नेता हैं जो कभी मुकेश सहनी के राइट हैंड माने जाते थे. मुकेश सहनी ने जब बिहार की राजनीति में कदम रखा तो मुकेश निषाद साथ रहे थे.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में मुकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कामों से प्रभावित होकर वे बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि जो लड़ाई वह लड़ रहे हैं वही लड़ाई पीएम मोदी देश के लिए लड़ रहे हैं. बता दें कि मुकेश निषाद वैशाली जिले के रहने वाले हैं. उत्तर बिहार में निषाद समाज में इनकी अच्छी पकड़ है. 

मुकेश सहनी के साथ मिलकर बनाई पकड़

मुकेश निषाद की बात की जाए तो इन्होंने मुकेश सहनी के साथ मिलकर बिहार में अपने समाज के वोट बैंक पर पकड़ बनाई. 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव में दोनों साथ रहे. 2020 के चुनाव के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई. अब बीजेपी ने मुकेश सहनी के विकल्प के रूप में मुकेश निषाद को अपने पाले में कर लिया है. हालांकि निषाद समाज से कई बड़े चेहरे बीजेपी में हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मानना है कि मुकेश निषाद के आने से पार्टी मजबूत होगी. कहीं न कहीं मुकेश सहनी के वोट बैंक को अपने पाले में करने में मुकेश निषाद अहम रोल निभा सकते हैं. 

मुकेश निषाद ने कहा, "हम मुकेश सहनी के साथ रहे और हम लोगों का एक ही लक्ष्य था कि हमारे समाज को उचित हक मिले, लेकिन मुकेश सहनी समाज को नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिए देखते हैं. वह सिर्फ आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन इसमें उनका अपना स्वार्थ है. मल्लाह समाज को उन्होंने धोखा देने का काम किया है, इसलिए अब  हमारा समाज भी जाग गया है और 2025 के चुनाव में उनकी औकात पता चल जाएगी. वह उपमुख्यमंत्री का सपना देख रहे हैं जबकि महागठबंधन का तो मुख्यमंत्री नहीं बनने वाला है, वह कहां से उपमुख्यमंत्री बनेंगे."

इस मौके पर नेशन फर्स्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कौशलेंद्र नारायण, समाजसेवी एवं शिक्षाविद संगीता सिंह, आरजेडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकपूर धनकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget