एक्सप्लोरर

Bihar Elections: कांग्रेस ने CM फेस पर दिया चौंकाने वाला जवाब, कृष्णा अल्लावरु ने कहा- 'जनता के बीच…'

Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु गुरुवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. सीएम फेस पर तेजस्वी यादव का नाम लेने से वे बचते नजर आए.

बिहार में महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव हैं, लेकिन कांग्रेस खुलकर नाम लेने से बच रही है. अन्य दलों के नेताओं को इस पर आपत्ति नहीं है लेकिन कांग्रेस के नेता शायद सही समय का इंतजार कर रहे हैं. बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को एक बार फिर चौंकाने वाला जवाब दिया. तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि जनता के बीच जाएंगे जनता फैसला करेगी.

कांग्रेस नेता पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर सीट बंटवारे पर बहुत कुछ बातचीत हो रही है. आने वाले दिनों में सब कुछ पता चल जाएगा. दो अन्य पार्टियां भी गठबंधन में आ रही हैं तो स्वाभाविक बात है कि सीट बंटवारे में त्याग करना ही पड़ेगा."

आरजेडी ने कहा- 'कोई इफ-बट नहीं…'

दूसरी ओर कृष्णा अलावरु के बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की जनता की है पुकार अबकी बार तेजस्वी सरकार", उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई इफ-बट नहीं है. 14 करोड़ जनता ने तेजस्वी को सीएम मान लिया है.

सीएम फेस पर जेडीयू ने ली चुटकी

तेजस्वी के सीएम फेस को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, "यह तेजस्वी यादव जी का बड़ा राजनीतिक दुर्भाग्य है कि 2020 के विधानसभा के चुनाव में महागठबंधन ने उनका चेहरा स्वीकार कर लिया था, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल उनसे कन्नी काट रहे हैं. जब किसी गठबंधन को अपने नेता के चेहरे पर भरोसा-विश्वास नहीं होगा तो भला बिहार की जनता कैसे भरोसा कर सकती है? कांग्रेस प्रभारी ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार के लोग बिहार का मुख्यमंत्री चुनेंगे."

अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग यह उदाहरण दे रहे हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी ने हां नहीं कहा है तो ना भी तो नहीं कहा है. ऐसी स्थिति में एक गाना समझ आता है, "वैसे तो तेरी ना में भी मैंने ढूंढ ली अपनी खुशी, तू अगर हां कहे तो बात होगी और भी", उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की इतनी विकट परिस्थिति कभी नहीं हुई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget