एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: आलाकमान ही करेगा टिकटों के बंटवारे पर फैसला, बिहार कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट भेजी दिल्ली

Bihar Congress Election Committee: बैठक में सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के आह्वान पर प्रस्ताव पारित किया. अपनी राय रखते हुए तमाम लोगों ने आलाकमान को टिकट बंटवारे के लिए अधिकृत किया.

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को हुई नवगठित बिहार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान को सौंप दी गई. बैठक में सदस्यों ने अपनी राय रखते हुए आलाकमान को अधिकृत करने का समर्थन किया और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के आह्वान पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया.

बिहार में पहली बार होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक 

बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक पर भी चर्चा हुई. आजादी के बाद पहली बार बिहार में सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है, जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है. इस अवसर पर तैयारियों को कार्यरूप देने पर जोर दिया गया.

इसके अलावा 26 सितंबर को प्रियंका गांधी की पहली बिहार जनसभा के मद्देनजर विशेष चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. हाल ही में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में शामिल हुई थीं और दो दिनों तक उसका हिस्सा रही थीं.

बैठक में पप्पू यादव समेत ये बड़े नेता रहे मौजूद 

बैठक में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, सीईसी सदस्य सांसद डॉ. जावेद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. शकील अहमद, सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, सांसद मनोज राम, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता, राजेश राठौड़,  मौजूद रहे. इस मौके पर कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की, जिनमें आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह, आप के पूर्व जिला सचिव बी.डी. झा और व्यापारी बंशी धर झा प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के नए आरोपों पर बिफरे JDU-BJP नेता, क्या बोली RJD?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
Embed widget