एक्सप्लोरर

बिहार: कैबिनेट विस्तार से पहले BJP में घमासान, इस वरिष्ठ नेता ने की बगावत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मिली जानकारी अनुसार ज्ञानू मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं. हालांकि, उन्होंने ये बात खुद स्वीकार नहीं की है.

पटना: लंबे समय के इंतजार के बाद बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना है. पटना स्थित राजभवन में 12:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के 9 और जेडीयू के 8 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि कार्यक्रम से पहले बिहार बीजेपी में घमासान शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मिली जानकारी अनुसार ज्ञानू मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं. हालांकि, उन्होंने ये बात खुद स्वीकार नहीं की है.

मंत्रिमंडल में शुरुआत से है कमी

इस संबंध में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने एबीपी से बातचीत के दौरान कहा कि इस मंत्रिमंडल में शुरू से कमी नजर आ रही है. पिछली बार मंत्रिमंडल में पिछड़ी जाति के दो नेता डिप्टी सीएम बनाये गए, जबकि 50 प्रतिशत से अधिक अपर कास्ट के लोग जीत कर आए हैं. बीजेपी ने उनमें से किसी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया. जबकि दो-चार बार से जीतने वाले नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

डिप्टी सीएम रेणु देवी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अनुभवहीन नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया. सुशील मोदी बहुत ही अनुभवी व्यक्ति हैं. लेकिन उन्हें हटा दिया गया और ऐसी महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया जो स्पीकर का नाम भी सही नहीं जानती हैं. वो स्पीकर को विजय प्रसाद श्रीवास्तव बता रही थीं. जिस उपमुख्यमंत्री को अपने पार्टी से चुने गए स्पीकर का नाम नहीं पता तो सोचिए वो किस प्रकार काम करेगी.

अपर कास्ट के नेताओं की कदर नहीं 

एबीपी न्यूज से बात करते हुए ज्ञानू ने कहा कि सभी नौसिखिए नेता को मंत्री बना दिया गया है. सारे के सारे अनुभवहीन हैं. जिनपर दाग हैं, कई केस दर्ज हैं, उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. बीजेपी को अपर कास्ट ने खड़ा किया, अपना वोट दिया और उन्हीं की वैल्यू नहीं है.

मिथिलांचल से किसी पिछड़े को मंत्री बना दिया 

उन्होंने कहा कि बीजेपी में 16 अपर कास्ट से एमएलए चुनाव जीतकर आये हैं. ऐसे में उनमें से कम से कम 4 मंत्री और एक उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, यहां तक कि जगरनाथ मिश्रा जैसे व्यक्ति के परिवार से नीतीश मिश्रा जो अनुभवी और पढ़े लिखे हैं, उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया और उनकी जगह मिथिला से किसी पिछड़े को मंत्री बना दिया गया.

बीजेपी को बना दिया यादव और बनिया की पार्टी

ज्ञानू ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पिठ्ठू लोगों को मंत्री बनाया है. ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सोच के विपरीत बिचौलियों की तरह लोगों को गलत रूप से कन्विंस कर मंत्रिमंडल विस्तार करवा रहे हैं. इन लोगों ने बीजेपी को यादव और बनियों की पार्टी बना दी है. जबकि एक भी यादव ने एनडीए को वोट नहीं दिया. बनिया समाज के लोगों ने कुछ वोट दिए हैं.

अंत में उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री बनना कोई जरूरी नहीं था, पर सही लोगों को मंत्री बनना जरूरी था. मंत्री पद की एक सीमा है और ये मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है.

यह भी पढ़े - बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले RJD का दावा- मध्यावधि चुनाव होना है तय नीतीश मंत्रिमंडल में 'बड़े भाई' की भूमिका में रहेगी BJP, कैबिनेट में भाजपा के होंगे इतने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget