एक्सप्लोरर

बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में सीएम नीतीश ने भेजे 456 करोड़ रुपये, अधिकारियों से क्या कहा?

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने हाल में ही अनुग्रह सहायता राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति परिवार करने की घोषणा की थी. अब इन बाढ़ प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिली है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हालिया बाढ़ से प्रभावित 6.51 लाख से अधिक परिवारों के बैंक खातों में सीधे 456 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के जरिए जारी एक बयान के अनुसार, प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 7,000 रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है.

6,51,602 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राशि

यह राशि पटना स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खातों में हस्तांतरित की गई. बयान में कहा गया, “कुल 456.12 करोड़ रुपये की राशि 12 जिलों के 6,51,602 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई.”

बाढ़ से प्रभावित जिलों में भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि सितंबर में संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क रहें.

मुख्यमंत्री ने हाल में ही अनुग्रह सहायता राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति परिवार करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पटना में एक कार्यक्रम के दौरान इस राहत राशि के वितरण की घोषणा की थी.

अधिकारियों के अनुसार, बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण कई नदियों के उफान पर होने से राज्य के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने जानकारी दी कि कुल 6,51,602 परिवारों को 456 करोड़ 12 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई है. 

बाढ़ प्रभावितों को राहत योजना के तहत बड़ी मदद 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं. इससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत योजना के तहत बड़ी मदद की है. उन्होंने बक्सर, भागलपुर, आरा, कटिहार समेत बाढ़ प्रभावित जिलों के ज़रूरतमंद परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की सहायता राशि भेजी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget