एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'हम तो जाने ही वाले हैं न...', नीतीश ने जब तेजस्वी के सामने कह दी ये बात, CM को क्यों हुआ ये एहसास?

Bihar News: नीतीश कुमार एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से टेक्नोलॉजी पर ही निर्भर न रहने की बात करते हुए कई जानकारी दी. पढ़िए क्या कहा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार (7 अगस्त) को बिहार संग्रहालय के स्थापन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब धरती 100 साल के अंदर खत्म हो जाएगी. नीतीश कुमार ने इसके पीछे की वजह नई टेक्नोलॉजी बताई. उन्होंने कहा कि समझ लीजिए कि आज हर कोई उसी पर निर्भर हो गया है. कोई भी चीज होती है तो हम वहीं देखते हैं. जब हम न लिखेंगे, न कागज रखेंगे तो धरती को खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेगा. इस दौरान मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी थे.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सीएम नीतीश कुमार ने कहा- "हम बार-बार कहते हैं कागज रखिए. जरूर रखिए. सुरक्षित रहिएगा. धीरे-धीरे धरती खत्म होगी लेकिन 100 साल से अधिक नहीं लगेगा. हम टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहेंगे और एक ही बार में धरती खत्म हो जाएगी. खैर जो रहे... हम क्या कहेंगे. हम तो 73वां साल में हैं. हम तो जाने ही वाले हैं न जी, लेकिन कह रहे हैं कि बाकी आने वाली पीढ़ी है वह सुरक्षित होनी चाहिए न."

'लोगों ने हिंदी को भी कर दिया खत्म'

सीएम नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज कल तो हिंदी को भी लोगों ने खत्म कर दिया है. हम देख रहे हैं न आज कल जो लोग बिजनेस कर रहे हैं वो भी सब चीज अंग्रेजी में लिख रहे हैं. अरे त इंग्लैंड है खाली... ये भारत है न. ये जो बिहार है समझ लीजिए कि दुनिया का सबसे बढ़िया जगह है. ये लोगों को ध्यान में नहीं आता है.

म्यूजियम की एक मूर्ति का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने इसके (मूर्ति) बारे में कहा कि लोगों को हिंदी और इंग्लिश दोनों में बताएं. मूर्ति के बारे में एक तरफ हिंदी और एक तरफ इंग्लिश में लिखें ताकि जो लोग आएं वो पढ़कर समझ सकें. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं सुनील सिंह! 'साहब' कहते हुए 3 शब्दों में RJD MLC ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget