एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं सुनील सिंह! 'साहब' कहते हुए 3 शब्दों में RJD MLC ये क्या बोल गए?

RJD MLC Sunil Singh: सीएम नीतीश कुमार बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहीं उन्होंने कुछ बातें कहीं जिसको लेकर सुनील सिंह ने पोस्ट किया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह (RJD MLC Sunil Singh) खुश नहीं लग रहे हैं. शायद यही वजह है कि नीतीश कुमार के एक बयान पर सुनील सिंह ने सोमवार (7 अगस्त) को चुटकी लेते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा. हालांकि पोस्ट में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम नहीं लिखा है लेकिन निशाना उन्हीं पर है. सीएम ने सोमवार को ही एक कार्यक्रम में जो बात कही थी उसी बात को लिखते हुए सुनील सिंह ने तीन शब्दों में चुटकी ली है.  

सबसे पहले समझिए नीतीश कुमार ने क्या कहा?

सोमवार को बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस पर म्यूजियम बिनाले 2023 एवं 'टुगेदर वी आर्ट' को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने नई टेक्नोलॉजी पर बात करते हुए कहा कि सब लोग इस पर निर्भर हो गए हैं. हम बराबर कहते हैं कि साथ में कागज रखिए नहीं तो 100 साल भी नहीं लगेगा. धरती खत्म हो जाएगी.

Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं सुनील सिंह! 'साहब' कहते हुए 3 शब्दों में RJD MLC ये क्या बोल गए?

सुनील सिंह ने सीएम नीतीश के बयान पर क्या कहा?

आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने फेसबुक पर लिखा- "शायद साहब के कथनानुसार धरती 100 वर्ष ही रहेगी. यह सुनकर ही मेरे पूरे शरीर में थरथरी, कंपकंपी और हदहदी समा गई है."

बता दें कि आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने यह कोई पहली बार फेसबुक पर नहीं लिखा है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लिख रहे थे. अधिकारियों पर सवाल उठा रहे थे. बिहार विधानमंडल मॉनसून सत्र के दौरान नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में उनको फटकार लगाई थी. कहा था कि आप बीजेपी के संपर्क में हैं और बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. एक बार फिर पोस्ट कर सुनील सिंह ने सीएम नीतीश का बिना नाम लिए चुटकी जरूर ले ली है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '...तो देश में हो सकता है वही खेला', RJD पर आया सहनी का दिल? लालू का नाम लेकर साफ किया मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget