एक्सप्लोरर

Begusarai Firing News: बेगूसराय की घटना पर बोले सीएम नीतीश कुमार- लगता है कोई साजिश हुई है

Begusarai Firing News: Bihar के सीएम Nitish Kumar ने बेगूसराय में हुई सिलसिलेवार हत्याओं पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने इससे पहले राज्य के डीजीपी से मुलाकात की.

Begusarai Firing News: बेगूसराय की घटना पर विपक्ष के चौतरफा जुबानी हमलों का सामना कर रहे नीतीश कुमार ने इस मामले में साजिश की आशंका जताई है. सीएम ने कहा है कि अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखा जाए.लगता है कोई साजिश है. उन्होंने कहा- अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया.  नीतीश कुमार ने कहा- हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नज़र रखें. मैं तो कह ही रहा हूं एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है.

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल से बेगूसराय की घटना को लेकर बात की. बिहार के  डीजीपी को  सीएम आवास पर बुलाया गया, जहां नीतीश ने बेगूसराय की घटना को लेकर बात की. नीतीश ने डीजीपी से 55 मिनट तक बात की.

बेगूसराय में साइको अपराधी ने चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल गेट के समीप भी तीन लोगों को मारी गोली. कुल मिलाकर जिले में चार अलग-अलग जगहों पर अपराधी के ने 8 लोगों गोली मारी. घायलों में से एक की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है.

Patna News: बेगूसराय की घटना पर नीतीश कुमार की पार्टी का बयान आया, जिसने भी ये किया सलाखों के पीछे होगा

गिरिराज सिंह ने लगाया ये आरोप
बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है. 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं बेखौफ गोलियां चलाते हैं. लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है.

उन्होंने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे.

एसपी योगेंद्र कुमार ने दी ये जानकारी
दूसरी ओर  एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि हमने कल की घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है. टीमें पड़ोसी जिले के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही. सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं: बेगूसराय फायरिंग मामले पर

एसपी ने कहा- "कल रात से ही पूरे जिलों में नाकेबंदी कर दी है, सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और जांच जारी है. 5 लोगों को रात से ही  हमने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. हम सभी इनपुट पर काम कर रहे हैं. जो फोटो मिले हैं उसमें 2 बाइक पर 4 लोग बैठे हैं जिन्होंने अपराध किया था." उन्होंने बताया कि गश्ती में लापरवाही बरतने में सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Bihar News: बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर एक्शन में CM नीतीश, DGP से 55 मिनट तक की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget