एक्सप्लोरर

Patna News: बेगूसराय की घटना पर नीतीश कुमार की पार्टी का बयान आया, जिसने भी ये किया सलाखों के पीछे होगा

JDU Statement on Begusarai Psycho Shooters: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल और केवल यही है कि जल्द से जल्द अपराधी कानून के जद में आए.

पटना: बेगूसराय में हुए कांड के लगभग 24 घंटे बीतने को हैं लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसको लेकर बीजेपी सरकार को घेरने में लगी है. बेगूसराय में तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह धरने पर भी बैठ गए. उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर गए. इस बीच बेगूसराय की इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी की ओर से बयान आया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने की बात कही है.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस घटना को लेकर बुधवार को कहा कि बेगूसराय की घटना लीक से हटकर एक असामान्य आपराधिक घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. ये दुखद है, मार्मिक है और चुनौतीपूर्ण है. ऐसी घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी है जो स्वाभाविक है. ये उनका धर्म है. हमारी प्राथमिकता केवल और केवल यही है कि जल्द से जल्द अपराधी कानून के जद में आए. जिसने भी यह दुस्साहस वाला काम किया है उसको कानून के तहत जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाना हमारा प्राथमिक दायित्व है.

यह भी पढ़ें- Begusarai Ground Report: गोलीकांड की कहानी घायलों की जुबानी, कोई चाय लेने जा रहा था तो कोई बेच रहा था आइसक्रीम

अब तक नहीं पकड़े जा सके अपराधी

बता दें कि घटना मंगलवार शाम की है. करीब 24 घंटे बीतने को हैं लेकिन पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है. छापेमारी के लिए अलग-अलग कई टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर से फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश जारी है. इस मामले में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने लापरवाही को देखते हुए सात गश्ती पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि कुल दस लोगों को गोली मारी गई है जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है. नौ लोगों का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें- Shoot Out in Begusarai: गोलीकांड के विरोध में सड़क पर उतरी BJP, नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी, ADG ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget