एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Yatra: 'प्रगति यात्रा' के दूसरे चरण की तारीख का ऐलान, इन जिलों में जाएंगे CM नीतीश कुमार

Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा का पहला चरण 28 दिसंबर तक है. दूसरा चरण चार जनवरी से शुरू हो रहा है. यह 13 जनवरी तक चलेगा. देखिए पूरी डिटेल्स.

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' (Pragati Yatra) पर निकले हैं. पहले चरण के तहत 28 दिसंबर तक उनकी यह यात्रा होगी. इसके बाद वे दूसरे चरण में फिर से बिहार के अलग-अलग जिलों में जाएंगे.

दूसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार छह जिलों का दौरा करेंगे. इसकी तारीख आ गई है. 4 जनवरी को गोपालगंज, 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के सचिव भी रहेंगे. 

मुख्यमंत्री की इस 'प्रगति यात्रा' में पहले दिन उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ दिखे. सीएम ने 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-2 प्रखंड की सतपुर सहरिया पंचायत के थारू टोला घोटवा से की. इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया.

सीएम ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उनकी प्रगति का अवलोकन किया. थारू समुदाय के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने पर जोर दिया. उनकी यह यात्रा न केवल सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा का अवसर बनी, बल्कि स्थानीय स्तर पर विकास को सशक्त बनाने की एक पहल भी रही.

पहले चरण में इन जिलों में है सीएम नीतीश कुमार का दौरा

बता दें कि पहले चरण के तहत 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेतिया के घोटवा पहुंचे. आज (सोमवार) रात वे वाल्मीकि नगर में ठहरेंगे. इसके बाद कल (24 दिसंबर) पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जाएंगे. हालांकि शाम में पटना लौट आएंगे. वहीं 25 दिसंबर को यात्रा नहीं है. 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवहर और सीतामढ़ी दो जिलों की यात्रा करेंगे. 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और पहले चरण के अंतिम दिन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री वैशाली का दौरा करेंगे. इस तरह पहले चरण में कुल पांच दिनों की यात्रा है.

यह भी पढ़ें- NDA में CM का चेहरा कौन? 2025 में JDU को कितनी आएंगी सीटें? प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget