एक्सप्लोरर

NDA में CM का चेहरा कौन? 2025 में JDU को कितनी आएंगी सीटें? प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी अगला चुनाव नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके लड़े. बीजेपी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं.

Prashant Kishor News: जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. ये भविष्यवाणी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) में सीएम के चेहरे से जुड़ा हुआ है. लगातार एनडीए में सीएम के चेहरे को लेकर बयानबाजी हो रही है. सवाल उठ रहा है कि किसके नेतृत्व में एनडीए 2025 का चुनाव लड़ेगा? इस पर अब पीके ने बयान दिया है. जेडीयू की कितनी सीटों पर जीत होगी इसको लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया है.

जन सुराज की ओर से सोमवार (23 दिसंबर) को प्रशांत किशोर का एक बयान जारी किया गया. इसमें पीके ने यह कहा है कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

'बिहार की जनता सबसे अधिक नीतीश कुमार से नाराज'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू एनडीए के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ, अगले चुनाव में उन्हें 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि आज अगर बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है तो वो हैं नीतीश कुमार. जनता नीतीश के अफसर राज से परेशान है.

पीके ने कहा, "बीजेपी भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और कोई कंधा उन्हें उठा नहीं सकता, लेकिन नियति ने भी ऐसी व्यवस्था बना दी है जिसके चलते बीजेपी के लिए मजबूरी हो गई है कि उन्हें अगला चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ना होगा. नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. जन सुराज पार्टी के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती."

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी अगला चुनाव नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके लड़े. अगर ऐसा हुआ तो जो 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ हुआ वही इस बार जेडीयू के साथ-साथ बीजेपी का भी होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के बच्चों की चिंता करने की जगह बीजेपी ने दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश कुमार के हवाले कर दिया. बीजेपी जानती है कि नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं इसलिए अगले चुनाव में जनता जेडीयू और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी.

यह भी पढ़ें- 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अब आया सम्राट चौधरी का बयान, PM मोदी का क्यों लिया नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget