एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'इसलिए रायबरेली से लड़ रहे...', राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर सता रहा है. अमेठी हारे तो भागे. जब रायबरेली हारेंगे तो भागेंगे.

JDU Reaction on Rahul Gandhi: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर पांचवें चरण में मतदान होना है. शुक्रवार (03 मई) को नामांकन के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंचे. उनके नॉमिनेशन में जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी साथ गए. रायबरेली सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर अब बिहार में भी बयानबाजी हो रही है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी की प्रतिक्रिया आई है.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी को मालूम है, उनको डर सता रहा है. इसलिए अमेठी छोड़ रायबरेली से लड़ रहे हैं. आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये वो लोग हैं जो लगातार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं. ये परिवार तंत्र से घिरे हुए हैं. अमेठी हारे तो भागे. जब रायबरेली हारेंगे तो भागेंगे.

उमेश कुशवाहा बोले- 'एनडीए की लहर चल रही है...'

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एकदम माहौल गदगद है. एनडीए की लहर चल रहा है. सभी लोग गोलबंद है एनडीए के पक्ष में हैं.

'2019 में आरजेडी का खाता भी नहीं खुला था'

उमेश कुशवाहा ने आरजेडी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में पिछली बार (2019 के लोकसभा चुनाव में) आरजेडी का खाता भी नहीं खुला था. एक सीट भी नहीं मिली थी. इस बार भी वही हाल होगा. उनके जो दिल्ली के युवराज हैं उनका भी यही हाल होगा. सब लोग जानता है. फिर से तीसरी बार लोग नरेंद्र मोदी को चाहते हैं प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे? सिर्फ उनको बोलना ही है. 2019 में क्या हुआ मालूम है ना? आप लोग जीरो पर आउट हो गए थे. फिर इस बार 4 तारीख (चार जून) को पता चल जाएगा. एक अंक भी नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें- लालू यादव का प्रधानमंत्री पर हमला, दो चरण के चुनाव का जिक्र किया, PM मोदी के लिए ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget