एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी को CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, पहले और आज की BJP पर क्या कहा?

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: सीएम नीतीश बुधवार की सुबह पटना से दिल्ली गए. दिल्ली में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इतना प्रेम करते थे और हम लोगों की इज्जत करते थे कि कभी भूल नहीं सकते.

पटना/नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दिल्ली में बुधवार (16 अगस्त) को 'अटल समाधि स्थल' पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम नीतीश कुमार अपने इस दिल्ली दौरे पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से भी मिलेंगे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिलेंगे. इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी साथ रहे.

श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीच में कोरोना का समय था. इस बार मौका मिला है. वो (अटल बिहारी वाजपेयी) इतना प्रेम करते थे और हम लोगों की इज्जत करते थे कि कभी भूल नहीं सकते. उन्होंने किस तरह से कितना मुझे काम दिया और मैंने किया. जब मैंने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली तो वह वहां थे. नीतीश कुमार ने कहा कि आज के दिन नमन करने आए हैं.

इस दौरान एक सवाल पर कि आप (नीतीश कुमार) कहते हैं बार बार कि उस समय की बीजेपी और आज की बीजेपी में अंतर है इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि अभी इस पर कहना उचित नहीं है. अलग से बात करिएगा तब करेंगे. अभी तो वो दिल्ली आए तो सबसे पहले श्रद्धांजलि देने ही आए हैं. आगे बात होगी. 

अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम नीतीश कुमार बुधवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट से 10:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए. लोकसभा और राज्यसभा में ट्रांसफर पोस्टिंग अध्यादेश पास होने के बाद नीतीश कुमार पहले ऐसे नेता हैं जिनकी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होने जा रही है. विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. इसको लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है. इससे पहले नीतीश कुमार ने ट्वीट कर आज अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी थी.  

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'CM नीतीश आज जो भी हैं अटल बिहारी वाजपेयी के कारण', उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget