एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'CM नीतीश आज जो भी हैं अटल बिहारी वाजपेयी के कारण', उठाए ये सवाल

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात की. इसी दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज जो भी हैं अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के कारण ही हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे. नीतीश कुमार जब आडवाणी और अटल बिहार वाजपेयी की प्रशंसा करते हैं तो इनके मन में श्रद्धा भाव कम होता है और बीजेपी में विभाजन करने का प्रयास करते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार (16 अगस्त) को सुशील मोदी मीडिया से बात कर रहे थे.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कभी नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना करते हैं तो कभी नरेंद्र मोदी बनाम लाल कृष्ण आडवाणी. इसमें वो कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी की परंपरा को नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं. अगर आप अटल बिहारी वाजपेयी का समर्थन करते हैं तो नरेंद्र मोदी का भी करना होगा. नरेंद्र मोदी कोई अलग नहीं हैं.

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे बीजेपी नेता ने कहा- "जब आडवाणी जी को एनडीए का पीएम उम्मीदवार बनाया गया तो नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने इस फैसले के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. आज सबसे बड़े समर्थक बन गए. वो तो अजातशत्रु हैं. अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व दल से ऊपर रहा है."

नीतीश के दिल्ली दौरे पर क्या कहा?

इस सवाल पर कि नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं और वो वहां केजरीवाल से मिलेंगे. राहुल गांधी से भी मिलने की खबर है. इस पर कहा कि ये लोग उनके साथ के हैं तो वो तो मिलेंगे ही, लेकिन पिछले एक साल में बिहार में कोई भी नई पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं हुई है. उल्टा जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा अलग हो गए. आरसीपी सिंह अलग हो गए. बीजेपी मजबूत हो रही है. बीजेपी के साथ लोग जुड़ रहे हैं.

'20 लाख रोजगार का क्या हुआ?'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 20 लाख रोजगार का क्या हुआ? पिछले साल उन्होंने गांधी मैदान में घोषणा की थी कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे. एक भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिली है. जो आंकड़ा दे रहे हैं वो गलत है. एनडीए की सरकार में जिन लोगों को नौकरी मिली थी उन्हें अब नियुक्ति पत्र दे रहे हैं और कह रहे हैं कि 1.50 लाख लोगों को रोजगार दिया. नियोजित शिक्षकों को धोखा दिया. कह रहे हैं कि विचार करेंगे.

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. जब एनडीए सत्ता में थी तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन जब आरजेडी सत्ता में आई तो बिहार में अपराधियों को खुली छूट मिल गई. पिछले एक साल में राज्य में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं. बिगड़ती कानून व्यवस्था से राज्य की जनता भयभीत है.

यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee: बीजेपी समझ गई CM नीतीश के दिल्ली दौरे का मकसद? रविशंकर प्रसाद बोले- 'सच तो ये है कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget