एक्सप्लोरर

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में तबाही की आशंका, CM नीतीश ने सुरक्षा और राहत के लिए जारी किए आदेश

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्रों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.

बिहार: नेपाल और गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी के जलश्राव (डिस्चार्ज) और नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है. भारी बारिश के कारण पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैषाली और सारण जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि गंडक नदी के जलश्राव वाले क्षेत्रों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें चिन्हित ऊंचे और सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव काम के लिए पूरी तरह तैयार रहने का भी निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित जगहों पर पहुंचाई गई आबादी के बीच सहायता का काम पूरी तत्परता के साथ करें, ताकि उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि एसओपी के अनुसार इनके लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. निष्क्रमित आबादी वाले क्षेत्रों में अगर कोई कंटेनमेंट जोन चिन्हित हो तो उनके लिए अलग आपदा राहत केन्द्र बनाकर उन्हें सहायता पहुंचाई जाए.

ऐसे लोगों को सामान्य बाढ़ पीड़ितों से अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राहत केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से हो रहा हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों से आबादी को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी समुचित चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने निर्देश दिया है कि जल संसाधन विभाग अपने सभी इंजीनियरों को आक्रमण्य स्थलों पर पूरी तरह अलर्ट रखें, ताकि तटबंधों की पूरी सुरक्षा की जा सके. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलों में पहले से प्रतिनियुक्त एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा जाए, ताकि किसी भी प्रतिकूल स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही 'सुसाइड ऑर मर्डर' में हमशक्ल सचिन तिवारी को कैसे मिला लीड रोल? जानिए

छत्तीसगढ़ के CM पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- बस अब बहुत हुआ | जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget