एक्सप्लोरर

बिहार: मुखिया पति ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, नाराज ग्रामीणों सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आक्रोशित लोग मुखियापति बिंदेश्वर पासवान और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही युवक के इलाज के खर्चे की मांग कर रहे थे. इधर, घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के रीगा प्रथम पंचायत के मुखिया पति बिंदेश्वर पासवान और उसके बेटे ने सोमवार को इमली बाजार गांव में एक युवक की पंचायत करने के नाम पर बुलाकर बेरहमी से पिटाई की थी. अब इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. युवक के साथ हुए मारपीट के विरोध में बुधवार को सैकड़ों महिलाओं ने रीगा-मेजरगंज पथ को इमली बाजार के समीप जाम कर दिया और आगजनी कर प्रशासन विरोधी नारे लगाए.

आक्रोशित लोग मुखियापति बिंदेश्वर पासवान और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही युवक के इलाज के खर्चे की मांग कर रहे थे. इधर, घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया. इस दौरान तकरीबन 4 घंटे तक रीगा का रोड पूरी तरह जाम रहा.

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पुलिस पर रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे थे. हालांकि, बाद में कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही मुखिया पति बिंदेश्वर पासवान को मौके पर बुलाया गया. मुखिया ने युवक के साथ हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और युवक के इलाज में होने वाले खर्च को देने के आलावा युवक के स्वस्थ होने तक उसके परिवार का खर्च उठाने की जिम्मेवारी ली. तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

क्या है यह पूरा मामला?

मिली जानकारी अनुसार सोमवार को मामूली विवाद में इमली बाजार निवासी स्व. नथुनी साह का बेटा सुशील साह जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, उसकी मुखिया पति और उनके बेटे ने पिटाई की और उसे घर में बंद कर दिया. घटना के दिन ही शाम में मामले को लेकर पंचायत बैठी, जहां सुशील को भी मौजूद रहने को कहा गया था, लेकिन वह अनुपस्थित रहा.

ऐसे में मुखिया के समर्थकों ने सुशील को घसीटते हुए पंचायत में लाया, पंचायत शुरू होने के पूर्व ही सुशील की जमकर पिटाई कर दी. परिजन उसकी जान की गुहार लगाते रहे, लेकिन उस तब तक पीटा गया, जब तक कि वह बेहोश न हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सुशील को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. पीड़ित काफी गरीब परिवार से है, ऐसे में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण परिजन बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर से उसे लेकर घर लौट आए.

यह भी पढ़ें -

बिहार के पुलिसकर्मी शराब नहीं पीने की खाएंगे कसम, CM नीतीश कुमार ने दिए निर्देश शहाबुद्दीन को जेल पहुंचाने वाले चंदा बाबू का निधन, 16 तारीख पूरे परिवार के लिए साबित हुई खतरनाक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget