एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: बिहार के लोगों की जाति गिनने के लिए हो गया पैसों का 'जुगाड़', 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Bihar News: फरवरी 2023 तक जातिगत जनगणना का काम पूरा हो जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग को जाति आधारित जनगणना कराने का काम दिया गया है. संबंधित जिले के डीएम इसके नोडल अधिकारी होंगे.

पटना: बिहार के लोगों की जाति गिनने के लिए पैसों का 'जुगाड़' हो गया है. इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बुधवार को दोनों सदनों से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रथम अनुपूरक व्‍यय विवरणाी के लिए खर्च होने वाली राशि की अनुमति मिल गई है. इस पर कुल 45 हजार 995 करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इनमें से 500 करोड़ रुपये जानिगत जनगणना (Caste Census) पर खर्च किए जाएंगे.

ड‍िप्‍टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Deputy CM Tarkishore Prasad) ने विधानसभा और विधान परिषद में बुधवार को बिहार विनयोग विधेयक पेश किया. उन्‍होंने कहा कि इसमें से करीब 25 हजार करोड़ रुपये वार्ष‍िक स्‍कीम मद में खर्च हो जाएंगे. स्‍थापना एवं प्रतिबद्ध मद पर 18 हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे. पीएम आवास योजना पर राज्‍य सरकार का 1796 करोड़ खर्च होगा. इसके अलावा जातिगत जनगणना पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Bihar Teacher Bharti 2022: बिहार में 83000 पदों पर श‍िक्षक और प्रधान शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

अगले साल फरवरी तक रखा गया है डेडलाइन 

ज्ञात हो कि बिहार सरकार की ओर से जातिगत जनगणना की डेडलाइन फरवरी 2023 तक रखा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग को जाति आधारित जनगणना कराने का काम दिया गया है. जिला स्तर पर संबंधित जिले के डीएम को इसका नोडल ऑफिसर बनाया गया है. उन्हीं की देखरेख में प्रत्येक जिले में जाति आधारित गणना होगी. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग और डीएम विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा ले सकेंगे. जाति आधारित जनगणना के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति के सर्वे का भी प्रयास किया जाएगा. इसमें सभी धर्मों की सभी जातियों और उप जातियों की गणना होगी. 

मंत्रिमंडल से दो जून को मिली थी मंजूरी 

बिहार में जाति आधारित जनगणना के लिए मंत्र‍िमंडल से दो जून को मंजूरी मिली थी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्‍यक्षता में हुई मंत्र‍िमंडल की बैठक के बाद मुख्‍य सचिव अमिर सुभानी ने बताया था कि सरकार की ओर से इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है. साथ ही फरवरी 2023 तक का डेडलाइन रखा गया है. इसमें बिहार से बाहर रहने वालों की भी गणना की जाएगी. ज्ञात हो कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार से लंबे समय से जात‍ि आधारित जनगणना कराने की मांग कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- Udaipur Tailor Case: उदयपुर में हुई घटना के बाद कांग्रेस पर भड़के सुशील मोदी, पाकिस्तान से जोड़ा पार्टी का 'नाता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget