एक्सप्लोरर

बिहारः छपरा के बनियापुर में 20 फीट गड्ढे में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, एकमा जा रही थी बारात

Car Accident in Baarat: बारात बनियापुर थाना क्षेत्र से निकली थी और छपरा जिले के ही एकमा में जानी थी. इसके पहले ही हादसा हो गया. कई लोगों को चोट आई है जिनका इलाज हो रहा है.

छपराः जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात बारात में जा रही एक कार 20 फीट गड्ढे में गिर गई. इस सड़क हादसे (Road Accident) में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो गाड़ी में काफी लोग सवार थे. सभी बनियापुर क्षेत्र से एकमा जा रहे थे. कुछ दूर बढ़ते ही बारात में शामिल कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिर गई और अफरातफरी मच गई.

बताया जाता है कि बारात बनियापुर थाना क्षेत्र से निकली थी और छपरा जिले के ही एकमा में जानी थी. इसके पहले ही यह हादसा हो गया. घटना के बाद बारात में शामिल लोग और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों कार को गड्ढे से निकालने के प्रयास में जुट गए. सबको अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चार युवकों की मौत हो चुकी थी. खबर लिखे जाने तक मृतकों का नाम पता नहीं चला था.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: रात में धूमधाम से हुई सगाई, सुबह नींद खुली तो लड़का पक्ष के साथ हो गया ‘खेल’, थाने पहुंचा मामला 

बढ़ सकती है मौतों की संख्या

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने कहा कि कार में काफी लोग सवार थे. मरने वालों के अलावा कई लोगों को गंभीर चोट आई है. इलाज के लिए सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की स्थिति गंभीर है. ऐसे में मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. यह पूरी घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चौहान का है. वहीं मृतक सिहोरिया गांव के बताए जाते हैं.

घटना के बाद मचा कोहराम

इधर बारात एकमा पहुंचती इससे पहले ही इस हादसे ने कोहराम मचा दिया. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. वहीं, मृतकों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- बिहार के नालंदा में हुआ पकड़ौआ विवाह, छठ के समय ही प्रसाद पहुंचाने के लिए आया था युवक, Video Viral होने के बाद खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget