एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर चुनाव, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला!

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए पार्टियों का चुनाव प्रचार धुंआधार हो रहा है. आईये आपको बताते हैं कि दूसरे चरण में कौन से दिग्गज कहां से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

Second Phase Election: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो चुका है. पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. दूसरे फेज में बिहार के भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में चुनाव है. इनमें से सभी सीटों पर एनडीए की ओर से जेडीयू के कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं तो महागठबंधन से कांग्रेस के तीन उम्मीदवार ओर आरजेडी के दो उम्मीदवार हैं. दो सीटों पर कांग्रेस का जेडीयू से सीधा मुकाबला होगा. जबकि एक सीट पर जेडीयू का मुकाबला आरजेडी से होगा. वहीं दो सीटों पूर्णिया और किशनगंज पर मुकाबला त्रिकोणीय है.  

भागलपुर में जेडीयू-कांग्रेस आमने-सामने

भागलपुर में जेडीयू के अजय मंडल का मुकाबला कांग्रेस के अजीत शर्मा से होगा. एनडीए ने भागलपुर सीट पर जेडीयू के मौजूदा सांसद अजय मंडल पर ही भरोसा जताया है. जबकि विपक्ष की ओर से कांग्रेस के अजीत शर्मा को टिकट दिया गया है. 40 साल बाद कांग्रसे फिर से यहां अपनी किस्मत अजमा रही है. भागलपुर से मुकाबला रोचक होने वाला है.

बांका में जेडीयू के मुकाबले में उतरेगी आरजेडी

बांका में जेडीयू के गिरधारी यादव का मुकाबला आरजेडी के जय प्रकाश यादव से होगा. 2009 से जयप्रकाश यादव लगाता यहां खड़े हो रहे हैं, लेकिन उन्हें जीत वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली. तब उन्होंने बीजेपी की पुतुल कुमारी को लगभग 10 हजार वोटों से हराया था. 2019 के लोकसभा में जेडीयू के गिरधारी यादव से ही जय प्रकाश यादव को हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भी यहां कांटे की टक्कर होने के आसार हैं.

कटिहार में तारिक अनवर का सामना दुलाल चंद से 

कटिहार में जेडीयू के दुलाल चंद गोस्वामी और कांग्रेस के तारिक अनवर आमने-सामने हैं. दुलाल गोस्वामी वर्तमान सांसद हैं. तारिक अनवर भी इसी सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं. पिछली बार दुलाल चंद के हाथों पराजय मिली थी इस बार फिर किस्मत अजमा रहे हैं. यहां का चुनावी मुकाबला भी काफी रोचक है. इसके अलावा कटिहार सीट पर बहुजन समाज पार्टी भारत जोड़ो जनता पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया  और राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

पूर्णिया हॉट सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

पूर्णिया और किशनगंज में त्रिकोणीय मुकाबला है. पूर्णिया में जेडीयू के संतोष कुशवाहा और आरजेडी की बीमा भारती के साथ पप्पू यादव की टक्कर है. पप्पू यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं, जबकि आरजेडी पहली बार इस सीट पर जेडीयू से आई बीमा भारती को आगे करके मैदान में डटा है. भागलपुर की रैली से राहुल गांधी ने बीमा भारती के लिए वोट देने की अपील भी की है. पूर्णिया सीट पप्पू यादव और आरजेडी के बीच नाराजगी के कारण काफी चर्चा में हैं. यहां उम्मीदवारों की नाक का सवाल है. यही वजह है कि तेजस्वी यादव इस सीट पर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

किशनगंज में भिड़ेंगे तीन मुस्लिम कैंडिडेट

किशनगंज में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद का मुकाबला जेडीयू मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल ईमान से है. यहां भी त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां एआईएमआईएम के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान भी मैदान में हैं, जिनके लिए सांसद असद्दुदीन ओवैसी जमकर रैली कर रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद को यहां जीत मिली थी जबकि एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान हार गए थे. इस बार उन्होंने जीत का दावा किया है, क्योंकि इससे पहले विधानसभा में एआईएमआईएम बिहार की पांच सीटें जीत चुकी है और उसे लोकसभा में भी जनता से पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: 'कटिहार में जनता नरेंद्र मोदी के कैंडिडेट को ही वोट देगी', दुलाल चंद गोस्वामी ने किया जीत का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget