एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion LIVE: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, शाहनवाज़ हुसैन समेत 17 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion LIVE: पिछले साल नवंबर में बिहार में फिर से मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है. नीतीश कुमार ने 14 मंत्रियों के साथ पिछले साल 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

Bihar Cabinet Expansion LIVE Updates CM Nitish Kumar Cabinet Ministers Name List BJP JDU Shahnawaz Hussain Bihar Cabinet Expansion LIVE: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, शाहनवाज़ हुसैन समेत 17 मंत्रियों ने ली शपथ

Background

पटना: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा. 17 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, इसमें भारतीय जनता पार्टी के नौ और उसकी सहयोगी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के आठ लोगों के शामिल होने की संभावना है. पिछले साल नवंबर में बिहार में फिर से मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है. मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी और जेडीयू में बहुत दिनों तक पेंच फंसा रहा, अंत में सोमवार की शाम दोनों दलों में सहमति बन गई.

 

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान दोपहर 12.30 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस मंत्रिमंडल में जहां युवाओं को मौका देना चाहती है वहीं जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में अनुभवी और युवाओं दोनों को तरजीह देने के मूड में है.

 

बीजेपी कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 विधायक मंत्री बनेंगे

 

नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 विधायक मंत्री बनेंगे. बीजेपी में मुस्लिम चेहरे और हाल ही में विधान पार्षद बने शाहनवाज हुसैन का नाम भी नीतीश के नए मंत्रियों की सूची में शामिल है. इसके अलावा बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन, नीरज सिंह बबलू मंत्री बनाए जा सकते हैं.

 

इधर, शाहनवाज हुसैन ने मंत्री बनने की सूची में नाम शामिल होने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वे निभाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिहार के लोगों को खिदमत करने का मौका दिया है, वे अपनी क्षमता के मुताबिक यह काम करेंगे.

 

नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

 

इधर, जेडीयू की ओर से पूर्व मंत्री श्रवण कुमार एक बार फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा लेसी सिंह, संजय झा, मदन सहनी पर जेडीयू ने एकबार फिर विश्वास जताया है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से जेडीयू में आए जमा खान, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं.

 

नीतीश कुमार ने 14 मंत्रियों के साथ पिछले साल 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. बाद में हालांकि मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलबाजी चल रही थी. बीजेपी और जेडीयू में इसको लेकर खींचतान भी खूब चली. विपक्ष भी इसे लेकर सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साध रहा है.

14:43 PM (IST)  •  09 Feb 2021

नीतीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा, मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा गया है. जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होता है तो हर क्षेत्र और हर इलाक़े के प्रतिनिधित्व का ख़्याल रखा जाता है. ब्रोडर ढंग से हर इलाक़े के लोग हों. मंत्रिमंडल में पांच पद अभी भी खाली रहने पर कहा कि कुछ खाली रखा जाता है. वहीं बीजेपी में नाराजगी पर कहा कि उन्हें पता नहीं.
14:34 PM (IST)  •  09 Feb 2021

बीजेपी की ओर से शाहनवाज हुसैन के अलावा सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन झा, प्रमोद कुमार, जनक राम, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन, नीरज सिंह बबलू को मंत्री बनाया गया है. जदयू की ओर से पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा लेसी सिंह, संजय झा, मदन सहनी भी नीतीश के सहयोगी के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल हुए. निर्दलीय सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget