एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर से लापता BPSC की शिक्षिका बरामद, सामने आया सच तो पुलिस ने पीट लिया माथा

BPSC Teacher Missing Case: शिक्षिका को बनारस के लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. पहले अपहरण की बात सामने आई थी. परिजनों ने इसकी आशंका जताई थी. अब मामला पूरा पलट गया है.

Kaimur Missing BPSC Teacher Recovered: बिहार के कैमूर से कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि एक बीपीएससी से चयनित शिक्षिका लापता हो गई है जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. अब शिक्षिका को कैमूर की पुलिस ने बरामद कर लिया है. परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जताई थी. हालांकि जब शिक्षिका बरामद हुई तो जो बात सामने आईं वह चौंकाने वाली थी.

इस पूरे मामले में बीते गुरुवार (29 अगस्त) को मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी. वह कुदरा में किराए पर रहती थी. 23 अगस्त को पता चला परिजनों से कि यह मिसिंग है. हम लोगों ने 24 घंटा इंतजार किया लेकिन पता नहीं चला तो कांड अंकित कर छानबीन शुरू की गई. 25 अगस्त को शिक्षिका का अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया. सर्विलांस के आधार पर जांच की तो पता चला कि ये दो लड़कों के संपर्क में थी. दोनों लड़कों से काफी देर तक बात होती थी.

सुसाइड की बात सुनकर डर गई थी शिक्षिका

डीएसपी ने कहा कि शिक्षिका का एक पुराना डेरा बनारस के लंका थाना (यूपी) क्षेत्र में है. वहीं से बरामद किया गया है. पकड़े जाने के बाद शिक्षिका ने बताया कि पहले वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी. फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ संपर्क हो गया. फिर उसको छोड़कर पहले वाले के साथ बात होने लगी. इस पर दूसरा लड़का शिक्षिका को धमकी देने लगा कि वह सुसाइड कर लेगा. इस पर शिक्षिका को लगा कि सुसाइड करने पर वह फंस सकती है. इसके चलते शिक्षिका खुद सुसाइड करने की नीयत से निकल गई थी. अपने फोन को भी फेंक दिया था. 

ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी से होगी पूछताछ

डीएसपी ने कहा कि यह अपहरण का मामला नहीं है. तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर हम लोगों ने बनारस में पुराने डेरा से बरामद कर लिया है. ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी से भी पुलिस पूछताछ करेगी. वहीं शिक्षिका ने बताया कि वह थोड़ा परेशान हो गई थी. इस कारण 23 अगस्त को वह चली गई थी. ना किसी से संपर्क हो पाया और ना किसी को वह बता पाई. बनारस से उसे पुलिस ने बरामद किया है. वहां उसका पुराना डेरा है. 

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का मोह भंग! LJP रामविलास के 3 सांसद BJP में जाएंगे? 5 प्वाइंट में जानें क्यों उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget