एक्सप्लोरर

जान पर आई आफत तो खरीद लिया ऑक्सीजन सिलेंडर, अब रिफिल कराने के लिए नहीं मिल रहा कूपन

कोरोना काल में मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए गया समाहरणालय में ऑक्सीजन कोषांग बनाया गया है, जहां ऑक्सीजन कूपन देने की व्यवस्था की गई है. ऑक्सीजन की मांग ऐसी बढ़ गई है कि ऑक्सीजन कोषांग खुलने के समय से पहले मरीज के परिजनों की भीड़ लग जाती है.

गया: बिहार में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. सरकार का कहना है कि सिलेंडर नहीं होने की वजह से ऑक्सीजन के आपूर्ति में परेशानी हो रही है. ऐसे में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से दर-दर भटक रहे मरीजों के परिजनों ने खुद ही ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद ली है. लेकिन अब उनके सामने ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने की समस्या खड़ी हो गई है.

घंटों लाइन में खड़े रहते हैं परिजन 

दरअसल, गया के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल एएनएमएमसीएच में तो ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जा रही है, लेकिन निजी नर्सिंग होम और होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो गया है. मरीज के परिजनों को सिलेंडर रिफिल कराने के लिए कूपन नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन सिस्टम की लापरवाही की वजह से उनका काम नहीं हो पाता है. 

इस बात से परेशान मरीजों के परिजनों ने कहा कि पहले जान बचाने के लिए भगवान के पास जाना पड़ता था, आज अधिकारियों द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन कोषांग का चक्कर लगाना पड़ रहा है. जिला प्रसाशन की मानें तो मेडिकल ऑक्सीजन के लिए आवेदन के साथ-साथ नर्सिंग होम या डॉक्टर का पुर्जा जमा करना पड़ता है. उसके बाद ऑक्सीजन कोषांग के कमिटी की बैठक होगी, जिसमें ये निर्णय लिया जाता है कि ऑक्सीजन देना है या नहीं. 

लगी रहती है परिजनों की भीड़

बता दें कि कोरोना काल में मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए गया समाहरणालय में ऑक्सीजन कोषांग बनाया गया है, जहां ऑक्सीजन कूपन देने की व्यवस्था की गई है. ऑक्सीजन की मांग ऐसी बढ़ गई है कि ऑक्सीजन कोषांग खुलने के समय से पहले मरीज के परिजनों की भीड़ लग जाती है. कूपन बांटने की जिम्मेदारी ओएसडी शैलेश कुमार दास को दी गई है. 

उन्होंने बताया कि सिर्फ क्रिटिकल मरीज को ही कूपन दिया जा रहा है, जिसका निर्णय कमिटी करती है. जो ज्यादा गंभीर मरीज हैं, उन्हें शहर में बनाए गए कोविड डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया जा सकता है. चूंकि वहां सारा इंतजाम है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: बंगाल में ममता बनर्जी की जीत के बाद RJD नेता ने इस अंदाज में मनाया जश्न, कही ये बात

मांझी ने की शहाबुद्दीन के निधन की जांच की मांग, कहा- राजकीय सम्मान के साथ हो अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल
बिहार: LPG सिलेंडर के लिए नहीं होगी कोई भी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल
LPG Crisis News Live: नोएडा सेक्टर 18 में गैस न मिलने से परेशान लोगों ने लगाया जाम, पहुंची पुलिस
Live: नोएडा सेक्टर 18 में गैस न मिलने से परेशान लोगों ने लगाया जाम, पहुंची पुलिस
बिहार: एक अप्रैल से राजस्व विभाग में बढ़ेगा AI का उपयोग, हर जिले में होगा सेल, क्या होगा फायदा?
बिहार: एक अप्रैल से राजस्व विभाग में बढ़ेगा AI का उपयोग, हर जिले में होगा सेल, क्या होगा फायदा?
तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'
तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget